एक्सप्लोरर

विजेंदर सिंह ने X से हटाया राहुल गांधी का ये पोस्ट, BJP में शामिल होते ही बदला मूड

Vijender Singh Joins BJP: विजेंदर सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर 2019 में साउथ दिल्ली से बीजेपी के रमेश बिधूड़ी के खिलाफ चुनाव लड़ा था. हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

Vijender Singh News: लोकसभा चुनाव से पहले बॉक्सर विजेंदर सिंह बीजेपी में शामिल हो गए. बीजेपी में शामिल होती है उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से राहुल गांधी का वो पोस्ट हटा दिया जिसमें केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया था. दरअसल, राहुल गांधी ने एक वीडियो पोस्ट किया था और इस पोस्ट को विजेंदर सिंह ने एक्स पर रिपोस्ट किया था. अब ये पोस्ट उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नहीं दिख रहा है.

कांग्रेस में रहते हुए विजेंदर सिंह सोशल मीडिया पर काफी मुखर रहे थे. अब उनका कुछ पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मुक्केबाजी में भारत के पहले ओलंपिक पदक विजेता विजेंदर सिंह ने अप्रैल 2019 में कांग्रेस में शामिल होकर राजनीति में कदम रखा था. बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर सराहना की और कहा कि उनके नेतृत्व के कारण विदेशों में खिलाड़ियों का मान-सम्मान बढ़ा है.

विजेंदर सिंह ने X से हटाया राहुल गांधी का ये पोस्ट, BJP में शामिल होते ही बदला मूड

बीजेपी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता और दक्षिण दिल्ली से पार्टी के उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी की मौजूदगी में विजेंदर सिंह ने केंद्र की सत्ताधारी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने दावा कि जब खिलाड़ियों को हित की बात सामने आएगी तो वह ‘पहले वाला विजेन्दर’ ही रहेंगे और गलत को गलत तथा सही को सही कहेंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘आज बीजेपी में शामिल हुआ हूं. एक तरह से घर वापसी हो रही है. 2019 में चुनाव लड़ा था. पांच साल होने वाले हैं. ‘गुड टू बी बैक’ ... काफी अच्छा लग रहा है.’’ उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश-विदेश में खिलाड़ियों का मान-सम्मान बढ़ा है वह काबिले तारीफ है. उन्होंने कहा, ‘‘पहले विदेशों में जाते थे तो एयरपोर्ट पर बहुत सारी जांच होती थीं लेकिन जब से मोदी सरकार आई है तब से हम आसानी से कहीं भी आ जा सकते हैं. जो मान-सम्मान इस सरकार में मिला है, खिलाड़ी इसके लिए प्रधानमंत्री का बहुत धन्यवाद करते हैं.’’

AAP के लिए 'संजीवनी' बनेगी संजय सिंह की रिहाई? कंधों पर होंगी कई जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget