एक्सप्लोरर

Delhi Ordinance Bill: 'बीजेपी कोई मौका नहीं चूकेगी', सौरभ भारद्वाज की BJD-YSR को चेतावनी, कहा- इनकी अपनी अलग राजनीति 

Delhi Politics: पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री लालकृष्ण आडवाणी कहते थे दिल्ली को स्टेटहूड का दर्जा मिलने की आवश्यकता है. आज वही पार्टी कानून लाकर चुनी हुई सरकार से उसका हक छीनने पर उतारू है. 

Delhi News: दिल्ली की सियासी दिशा तय करने को लेकर बीजेपी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में दिल्ली अध्यादेश विधेयक (Delhi Ordinance Bill) पेश कर दिया. उसके बाद से आम आदमी पार्टी बीजेपी के खिलाफ पहले से ज्यादा आक्रामक हो गई है. दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने कहा कि इस मसमले पर बीजू जनता दल और वाईएसआर का समर्थन मिलने पर कहा कि भले ही ये दल बीजेपी को समर्थन करें, लेकिन वो इस बात को तय मानकर चलें कि बीजेपी मौका मिलते ही इन्हें तोड़ने में जरा भी पीछे नहीं रहेगी. 

आप नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज कहते हैं, "ऐसी कई पार्टियां हैं जो संसद में बीजेपी की मदद करती रही हैं. इनमें बीजेडी, वाईएसआरसीपी और कई अन्य शामिल हैं. इन सभी पार्टियों की अपनी-अपनी राजनीति है, लेकिन जब भी मौका मिलेगा, बीजेपी इन्हें तोड़कर अपनी सरकार बनाने में पीछे नहीं हटेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी के पूर्व गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी कहते थे कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की आवश्यकता है, लेकिन 20  साल बाद वही पार्टी इस कदर से जनतंत्र के खिलाफ हो गई है कि आज वो कानून लाकर चुनी हुई सरकार को संविधान ने जो हक दिए हैं, उसे छीनने पर उतारू है. 

हमारे पास राज्यसभा में पर्याप्त संख्या बल

इससे पहले आप नेता संजय सिंह ने दिल्ली अध्यादेश कानून लोकसभा में करने पर कहा है कि देश में संविधान और लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है. राज्यसभा में यह बिल गिर जाएगा. बीजू जनता दल प्रमुख और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक आज बीजेपी का साथ खडें हैं. उनको लोग देख रहे हैं. जब राज्यसभा में बिल आएगा तो बिल गिर जाएगा. संजय सिंह का दावा है कि राज्यसभा में विधेयक के विरोध में मतदान करने वाले दलों के पास पर्याप्त संख्या बल है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि अध्यादेश विधेयक को सुप्रीम कोर्ट के फैसले, संविधान और देश के संघीय ढांचे के खिलाफ है. 

यह भी पढ़ें:  Haryana Nuh Violence: दिल्ली तक पहुंची नूंह हिंसा की ‘आग’, बॉर्डर पर अलर्ट, आज 23 स्थानों पर बजरंग दल और VHP करेंगे प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चाइनीज मांझे पर दिल्ली पुलिस सख्त, होगी 5 साल की जेल या 1 लाख का जुर्माना
चाइनीज मांझे पर दिल्ली पुलिस सख्त, होगी 5 साल की जेल या 1 लाख का जुर्माना
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
Delhi NCR के लोगों में बढ़ रहा इन बीमारियों का खतरा! रिसर्च में दावा
Delhi NCR के लोगों में बढ़ रहा इन बीमारियों का खतरा! रिसर्च में दावा
रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, 'झारखंड सरकार को सावधान रहना चाहिए'
रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, 'झारखंड सरकार को सावधान रहना चाहिए'

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget