एक्सप्लोरर

चुनाव से पहले दिल्ली में BJP और AAP के बीच घमासान, अरविंद केजरीवाल पर क्या बोले वीरेंद्र सचदेवा?

Delhi Politics: दिल्ली बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच सियासी हमले जारी हैं. दोनों पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ आमने- सामने हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आप संयोजक पर जमकर बोला.

Delhi Politics: विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच जमकर वार पलटवार हो रहे हैं. बीजेपी आम आदमी पार्टी को घेरने का मौका नहीं छोड़ रही है. आम आदमी पार्टी भी बीजेपी को जवाब देने में पीछे नहीं है.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार पर बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के साथ मिलकर भ्रष्टाचार का आरोप लगने से अरविंद केजरीवाल बौखला गए हैं.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली सरकार ने डिस्कॉम की पार्टनर बीएसइएस से सांठगांठ कर जनता को लूटा. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डिस्कॉम के खातों की जांच की मांग करने से अरविंद केजरीवाल बौखला गए हैं. उन्होंने कहा, "अरविंद केजरीवाल कहते थे कि बीजेपी सत्ता में आयेगी तो बिजली सब्सिडी बंद कर देगी. लेकिन जब बीजेपी ने स्पष्ट कर दिया कि सब्सिडी बंद नहीं होगी, बल्कि मध्यम वर्ग को लाभ दिलाने के लिए विस्तार किया जाएगा.

अरविंद केजरीवाल बौखला गए हैं- वीरेंद्र सचदेवा

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अब अडानी को डिस्कॉम सौंपने की कहानी गढ़ने लगे हैं. सचदेवा ने कहा कि फरवरी 2025 में दिल्ली का जनादेश मिलने वाला है. जनता अरविंद केजरीवाल के पक्ष में वोटिंग करने का मन बना चुकी है.

दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के बाद पहली कैबिनट की बैठक में सरकार और डिस्कॉम में गठनजोड़ की जांच कराने का फैसला लिया जाएगा. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि अजीब विडम्बना है कि 2015 तक बीएसइएस के हर खाते में अरविंद केजरीवाल को घोटाला नजर आता था. आज उसी कंपनी के वकील बने खड़े हैं.

सच्चाई है कि बिजली कंपनी विभिन्न सरचार्जों के माध्यम से जनता को जम कर लूट रही है. विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ दोनों पार्टियों में और भी तीखी बयानबाजी देखने को मिल सकती है. 

ये भी पढ़ें-

Delhi: दिल्ली में जीवीपी खत्म करने की मुहिम तेज, मेयर महेश कुमार ने दिए ये निर्देश

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget