एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली में जीवीपी खत्म करने की मुहिम तेज, मेयर महेश कुमार ने दिए ये निर्देश

Delhi News: दिल्ली नगर निगम की जीवीपी खत्म करने की मुहिम शुरू हो गई है. मेयर ने अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें जीवीपी खत्म करने में आ रही चुनौतियों और समाधान पर चर्चा की गई.

Delhi Latest News: दिल्ली नगर निगम की जीवीपी खत्म करने की मुहिम तेज हो रही है. बुधवार को मेयर महेश कुमार ने कचरा संवेदनशील बिंदुओं (जीवीपी) को खत्म करने के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रगति जानने के लिए 5 जोन- नजफ़गढ़ जोन, सिविल लाइन जोन, केशवपुरम जोन, रोहिणी जोन और नरेला जोन के उपायुक्तों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की. इस उच्च स्तरीय बैठक में डिप्टी मेयर रवींद्र भारद्वाज, उपायुक्तों, सफाई अधीक्षकों और एजेंसी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

इस दौरान क्षेत्रवार एक-एक जीवीपी बिंदु की स्थिति और जीवीपी खत्म करने में आ रही चुनौतियों और संभावित समाधान को लेकर मेयर ने अधिकारियों के साथ बैठक की.

बैठक के दौरान मेयर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

बैठक के दौरान मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जीवीपी बिंदुओं पर कचरा फेंकने पर चालान जारी किया जाए. बैठक के दौरान मेयर ने उपायुक्तों को हटाए गए जीवीपी का सौंदर्यीकरण करने, वहां डस्टबिन लगाने और क्षेत्र को शीट से बंद करने का निर्देश दिया. मेयर ने कहा कि ऐप के माध्यम से जीवीपी बिंदुओ की निगरानी की जा रही है, जल्द ही सभी जीवीपी को खत्म किया जाएगा. सतत निगरानी, ईमानदार प्रयास और नागरिक सहभागिता से ही जीवीपी बिंदुओं को खत्म किया जा सकता है.

जीवीपी की सफाई को लेकर फोटो करें साझा

मेयर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रतिदिन सुबह शाम जीवीपी की सफाई उपरांत फोटो उनके साथ साझा की जाए. मेयर ने जीवीपी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की और संबंधित अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट भी प्राप्त की. डिप्टी मेयर रविंद्र भारद्वाज ने कहा कि यह बैठक दिल्ली को साफ करने की एक व्यापक पहल का हिस्सा है, जिसके तहत प्रत्येक जोन में चिन्हित जीवीपी को खत्म किया जा रहा है. हमने प्रत्येक वार्ड को अच्छी तरह से साफ करने का संकल्प लिया है, जिससे दिल्ली के निवासियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित हो सके. नागरिकों के सहयोग से ही हम दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के संकल्प को जरूर हासिल करेंगे.

यह भी पढ़े: Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल नहीं लड़ेंगे चुनाव, जानें- क्या है वजह?

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget