एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद BJP की समीक्षा बैठक, सभी कार्यकर्ताओं को दी गई बधाई

Delhi BJP Meeting: दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद समीक्षा बैठक हुई. बीजेपी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी. बैठक में उपलब्धियों और कमियों पर चर्चा हुई. भविष्य के सुझाव लिए गए.

Delhi Politics: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बीजेपी में खुशी की लहर है. चुनाव के नतीजे बीजेपी के हक में आए और यही वजह है कि अब आने वाले कुछ दिनों में आधिकारिक तौर पर बीजेपी दिल्ली में सालों बाद सरकार बनाने वाली है. बुधवार (12 फरवरी) को दिल्ली बीजेपी चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रदेश कार्यालय में चुनाव के बाद एक बड़ी समीक्षा बैठक की. इस बैठक में चुनाव संचालन समिति एवं 43 प्रबंधन समितियों के प्रमुख मौजूद रहे.

इन समीक्षा बैठक में सभी प्रबंधन समितियों के प्रमुखों से हर जिम्मेदारी और पहलू पर चर्चा हुई, जिसमें उपलब्धियां के साथ ही जहां-जहां कमी रही है उन बातों पर मंथन भी हुआ है. सभी कार्यकर्ताओं को बीजेपी नेताओं ने बधाई दी क्योंकि बीजेपी सालों बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी कर रही है और ऐसे में नेता से लेकर कार्यकर्ता तक सभी के बीच एक खुशी की लहर है. 

भविष्य के लिए लिया गया सुझाव 
बैठक में विधानसभा चुनाव प्रभारी सांसद बैजयंत जय पांडा, सप्रभारी डा. अल्का गुर्जर एवं सांसद अतुल गर्ग, चुनाव संयोजक हर्ष मल्होत्रा, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, सांसद योगेन्द्र चांदोलिया, प्रवीण खंडेलवाल और बांसुरी स्वराज और प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल ने सम्मिलित होकर चुनाव संचालन एवं प्रबंधन समितियों के प्रमुखों एवं सदस्यों से उनके कार्य अनुभवों पर चर्चा की और भविष्य के लिए सुझाव लिए. 

'कार्यकर्ताओं ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया'
समीक्षा बैठक के अंत में अपने धन्यवाद संबोधन में चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने कहा, ''दिल्ली के कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव अभियान में अपना सर्वस्व न्यौछावर किया और यह जीत प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश इकाई नेतृत्व के सफल नेतृत्व के साथ ही बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत से संभव हो सकी.''

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ''विधानसभा का यह चुनाव झूठ एवं प्रपंच रूपी आम आदमी पार्टी और सत्य एवं विकास रूपी बीजेपी के बीच चुनने का रेफरेंडम बन गया, जिसमें लोगों ने खुद अरविंद केजरीवाल को हरा कर झूठ एवं प्रपंच के मुंह पर तमाचा मारा है.''

ये भी पढ़ें: दिल्ली: 'सरकार गठन की चिंता छोड़ें और यह बताएं कि...', AAP के सवालों पर बीजेपी का पलटवार

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: GRAP-1 नियमों की उड़ रहीं धज्जियां! सड़कों पर धूल का अंबार
दिल्ली: GRAP-1 नियमों की उड़ रहीं धज्जियां! सड़कों पर धूल का अंबार
दिल्ली: रेस कोर्स मस्जिद की बिजली-पानी बहाल करने से HC का इनकार, याचिका खारिज
दिल्ली: रेस कोर्स मस्जिद की बिजली-पानी बहाल करने से HC का इनकार, याचिका खारिज
दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 25 IPS और दानिप्स अफसरों के तबादले
दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 25 IPS और दानिप्स अफसरों के तबादले
दिल्ली EV पॉलिसी से ऑटो चालक नाराज, 15 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी
दिल्ली EV पॉलिसी से ऑटो चालक नाराज, 15 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget