एक्सप्लोरर

Delhi: 'पूरी जाट कौम को...', प्रवेश वर्मा का अरविंद केजरीवाल पर निशाना, पैसे बांटने को लेकर बढ़ा विवाद

Delhi Politics: प्रवेश वर्मा ने कहा कि मेरे पिता डॉ. साहिब सिंह हमेशा लोगों की मदद करते रहे. मैं भी तो लोगों की सहायता कर रहा हूं. दिल्ली देहात कभी अरविंद केजरीवाल को माफ नहीं करेगा.

Delhi News: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले एक ओर जहां सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने 'महिला सम्मान योजना' की घोषणा की है तो दूसरी तरफ बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंद महिलाओं को नगद सहायता देनी शुरू कर दी है. इसे लेकर अब दोनों दलों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है. प्रवेश वर्मा के यहां पहुंचने वाली हर महिला को 1,100 रुपये देने को लेकर मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी नेता के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत करने, उनको गिरफ्तार करने और उनके घर ईडी की जांच करने की मांग की थी.

वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा था, "ये लोग हर वोटर को 1100 रुपये दे रहे हैं और कह रहे हैं कि उनकी पार्टी को वोट देना. ये आप जरूरतमंदों की मदद कर रहे हो या खुलेआम वोट खरीद रहे हो? आपके पिता को आज शर्म आ रही होगी आप जैसे देशद्रोही बेटे पर." इसपर प्रवेश वर्मा ने भी निशाना साधा है. उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "आज अरविंद केजरीवाल ने मुझे देशद्रोही बोलकर पूरी जाट कौम को देशद्रोही बोला है. मेरे परिवार के लोगों ने देश के लिए जंग लड़ी है. मेरे पिता डॉ. साहिब सिंह हमेशा लोगों की मदद करते रहे. मैं भी तो लोगों की सहायता कर रहा हूं. दिल्ली देहात कभी केजरीवाल को माफ नहीं करेगा."

महिलाओं को धोखा दे रहे हैं- प्रवेश वर्मा

इससे पहले प्रवेश वर्मा ने कहा था कि आप ने 'महिला सम्मान योजना' के नाम पर लोगों को सरकारी कार्ड दिया है और दूसरी तरफ आज उन्हीं के विभाग ने अखबारों में विज्ञापन देकर कहा है कि ऐसी कोई योजना शुरू नहीं की गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि 'आप' के राष्ट्रीय संयोजन अरविंद केजरीवाल एक बार फिर महिलाओं को धोखा दे रहे हैं, जैसा उन्होंने पंजाब में किया. नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी के संभावित उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा कि मैं महिला सम्मान के लिए खड़ा हुआ तो आज ये बौखला गए हैं.

प्रवेश वर्मा ने कहा कि वह कोई गलत काम नहीं कर रहे. उन्होंने कहा कि ये पैसे उनके खुद के और राष्ट्रीय स्वाभिमान संस्थान के हैं, जिसकी स्थापना 25 साल पहले उनके पिता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा ने की थी. पाई-पाई की हिसाब किताब है. उन्होंने कहा कि संस्था की तरफ से योजना बनाकर मासिक सहायता राशि देने का काम चुनाव के बाद भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली में आचार संहिता लागू नहीं हुई है और आप सरकार चाहे तो वह भी महिलाओं के खाते में पैसे दे सकती है. लेकिन उनकी मंशा ही नहीं है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश की संभावना, IMD ने अगले 2 दिनों के लिए जारी किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget