एक्सप्लोरर

'यूट्यूबर्स- इंफ्लुएंसर्स की मॉनिटरिंग की जरूरत', ज्योति मल्होत्रा प्रकरण पर बोले BJP सांसद प्रवीण खंडेलवाल

Delhi News: बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने ज्योति मल्होत्रा जासूसी प्रकरण और कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों द्वारा डिजिटल मंचों के दुरुपयोग पर चिंता जताई है.

Praveen Khandelwal: पाकिस्तान और उसके सहयोगी देशों तुर्की और अजरबैजान के खिलाफ देशभर में उभरते आक्रोश के बीच, ज्योति मल्होत्रा जासूसी प्रकरण में चीजे सामने आ रही है वह कई सवाल खड़े कर रहीं है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी राज्य सभा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा है कि कुछ यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर द्वारा डिजिटल मंचों का दुरुपयोग बेहद खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है.

उनका कहना है कि, जो मंच रचनात्मकता और जनसंवाद के लिए थे, वे अब कई बार प्रचार, गलत जानकारी, लक्षित उत्पीड़न और राजनीतिक एजेंडा थोपने के उपकरण बनते जा रहे हैं  और यह सब अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर हो रहा है.

कोई इन्फ्लुएंसर्स पर खड़े किए सवाल
प्रवीण खंडेलवाल में इस मामले के बाद हाल में हुई कुछ घटनाओं का ज़िकरा करते हुए कहा है कि यह कोई पहला मामला नहीं है. हाल के वर्षों में डिजिटल क्रिएटर्स से जुड़े कई विवाद सामने आए हैं जिन्होंने राष्ट्रीय बहस और कानूनी हस्तक्षेप को जन्म दिया है. उन्होंने एल्विश यादव से जुड़ा – सांप का ज़हर पार्टी केस में गिरफ्तारी का ज़िक्र किया. साथ ही उन्होंने संदीप माहेश्वरी बनाम विवेक बिंद्रा विवाद में व्यापारिक नैतिकता पर सवाल, कैरी मिनाटी बनाम टिकटॉक एपिसोड में विषाक्त ऑनलाइन वातावरण को बढ़ावा,गौरव तनेजा (फ्लाइंग बीस्ट) का ट्रेन रोककर सार्वजनिक संकट उत्पन्न करना करने मामले गिनाए.

खंडेलवाल ने सवाल उठाया कि,  क्या यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, या शोषण की स्वतंत्रता? या इससे भी बड़ा खतरा – क्या यह राष्ट्र की सुरक्षा से खिलवाड़ करने की आज़ादी है, जैसा कि ज्योति मल्होत्रा मामले में देखा गया?

नियामक ढांचे की मांग
उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स के लिए एक सुस्पष्ट और बाध्यकारी नियामक ढांचा तैयार करना अब समय की आवश्यकता है. इस ढांचे में निम्नलिखित प्रावधान शामिल होने चाहिए जिसमें, • ब्रांड प्रमोशन, पेड कंटेंट और राजनीतिक संबंधों का अनिवार्य प्रकटीकरण, झूठी जानकारी या उत्पीड़न के मामलों में शिकायत निवारण प्रणाली, प्लेटफॉर्म की जवाबदेही, जो बार-बार नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करें. राष्ट्रविरोधी, मानहानिकारक या समाज विरोधी गतिविधियों पर स्पष्ट रोक.
खंडेलवाल ने कहा कि जिन कंटेंट क्रिएटर्स ने करोड़ों फॉलोअर्स के माध्यम से प्रभाव स्थापित किया है, उन्हें नैतिक और कानूनी जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करना होगा.

खंडेलवाल ने कहा, स्वतंत्रता का अर्थ कुछ भी कहने का अधिकार नहीं, बल्कि सच बोलने, गरिमा बनाए रखने और राष्ट्रहित की रक्षा करने की जिम्मेदारी है. उनके मुताबिक कोई भी व्यक्ति या मंच कानून और मर्यादा से ऊपर नहीं हो सकता  विशेषकर जब बात राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक समरसता की हो.

ये भी पढ़ें: 'पाकिस्तान को एहसास नहीं है यह नया भारत है', तिरंगा यात्रा में बोले पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ, AQI मध्यम श्रेणी में, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ, AQI मध्यम श्रेणी में, जानें ताजा अपडेट
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के वोटों की गिनती जारी, मैदान में अनंत सिंह नहीं लेकिन साख का सवाल
बिहार MLC चुनाव के वोटों की गिनती जारी, मैदान में अनंत सिंह नहीं लेकिन साख का सवाल
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget