एक्सप्लोरर

दिल्ली: विधानसभा से सात BJP विधायकों के निलंबन का मामला, HC ने सुनाया ये फैसला

Delhi BJP MLAs Suspension: विधानसभा में उप-राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान बाधा पहुंचाने के आरोप में बीजेपी के विधायकों को दिल्ली विधानसभा से सस्पेंड कर दिया गया था.

Delhi News: दिल्ली हाई कोर्ट (High Court) ने दिल्ली विधानसभा से सात बीजेपी विधायकों का अनिश्चितकालीन निलंबन रद्द कर दिया है. विधायकों की याचिका पर 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया गया था. इन विधायकों पर उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के अभिभाषण को बाधित करने के आरोप थे.

इनके खिलाफ आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पांडे (Dilip Pandey) ने निलंबन का प्रस्ताव रखा था जिसे पारित कर दिया था. वहीं, स्पीकर रामनिवास गोयल ने विधायकों द्वारा बाधा डालने के मामले को विशेषाधिकार समिति को सौंप दिया था.

बीजेपी के जिन विधायकों को निलंबित किया गया था उनमें मोहन सिंह बिष्ट, विजेंद्र गुप्ता, अनिल वाजपेयी, जीतेंद्र महाजन, अभय वर्मा, ओपी वर्मा और अजय महावर हैं. 

हाई कोर्ट के जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने आदेश सुनाते हुए कहा कि  रिट याचिकाओं को स्वीकार किया जाता है.  वहीं, कोर्ट में विधायकों की ओर से तर्क दिया गया था कि मामले में विशेषाधिकार समिति की कार्यवाही के समापन तक उनका निलंबन नियमों का उल्लंघन है. जबकि विधानसभा अधिकारियों ने यह दलील दी कि विधायकों का निलंबन उचित है. 

बीजेपी के विधायकों ने 15 फरवरी को विनय सक्सेन का अभिभाषण के दौरान उन्हें कई बार रोका था. वहीं, जब विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल ने विधायकों के खिलाफ मिली शिकायत को विशेषाधिकार समिति को भेज दिया था. हालांकि विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी को छोड़कर, सभी बीजेपी विधायकों को सदन की कार्यवाही में भाग लेने से रोक दिया गया था. इसके साथ ही बजट सत्र की अवधि भी एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी गई थी.  

स्पीकर के फैसले के बाद बीजेपी के विधायक विजेंदर गुप्ता ने कहा था कि विधानसभा तानाशाही के अधीन है. विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है और एक साजिश के तहत विपक्षी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. निलंबन को असंवैधानिक बताते हुए विधायकों ने कहा था कि वे इस मामले में अदालत का रुख करेंगे.

ये भी पढ़ें- Delhi: एलजी विनय सक्सेना और CM केजरीवाल विवाद पर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पूछा- 'कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
DU के हिंदू कॉलेज में टीचर्स का प्रदर्शन, प्रिंसिपल को हटाने के लिए हल्ला बोल
DU के हिंदू कॉलेज में टीचर्स का प्रदर्शन, प्रिंसिपल को हटाने के लिए हल्ला बोल
यूट्यूबर ध्रुव राठी को नया समन जारी, क्या है मामला? पढ़ें पूरी जानकारी
यूट्यूबर ध्रुव राठी को नया समन जारी, क्या है मामला? पढ़ें पूरी जानकारी
दिल्ली HC में नकली पनीर पर PIL, केंद्र और FSSAI से 6 हफ्ते में मांगा जवाब
दिल्ली HC में नकली पनीर पर PIL, केंद्र और FSSAI से 6 हफ्ते में मांगा जवाब

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget