एक्सप्लोरर

Jitendra Mahajan News: दिल्ली को कब मिलेगा नया मुख्यमंत्री? सीएम रेस में शामिल जितेंद्र महाजन ने दिया बड़ा बयान

Delhi CM News: बीजेपी विधायक जितेंद्र महाजन ने कहा कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री हाई कमान तय करेगा और जनता को जल्द नया मुख्यमंत्री मिलेगा. उन्होंने AAP सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए.

Jitendra Mahajan on Delhi CM: रोहतास नगर से बीजेपी विधायक जितेंद्र महाजन ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में बताया कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला पार्टी हाईकमान करेगा. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की जनता को जल्द ही बीजेपी की तरफ से नया मुख्यमंत्री मिलेगा.

दिल्ली के विकास पर जोर -  जितेंद्र महाजन
जितेंद्र महाजन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करना ही बीजेपी की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा, “हमें दिल्ली और अपने क्षेत्र के विकास पर ध्यान देना है, क्योंकि जनता ने हम पर जो भरोसा जताया है, उसे पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है”

'AAP सरकार में बड़े पैमाने पर हुआ भ्रष्टाचार'
महाजन ने आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार पर भी जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में बीजेपी ने हर मंच पर AAP सरकार की नाकामियों को उजागर किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि AAP सरकार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ, खासकर शराब नीति में. उन्होंने कहा, “हमने सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष किया. शराब नीति घोटाले पर आवाज उठाई, यमुना की सफाई के लिए हजारों करोड़ खर्च हुए, लेकिन नतीजा शून्य रहा."

दिल्ली के मुख्यमंत्री के सरकारी आवास, जिसे विपक्ष ‘शीश महल’ कहता है, इसे लेकर चल रही जांच पर महाजन ने कहा कि इतना पैसा खर्च होने के बाद जांच होना लाजमी है. उन्होंने कहा, “अगर आम आदमी पार्टी के नेता शीश महल में रहेंगे और करोड़ों रुपये खर्च करेंगे, तो उसकी जांच तो होनी ही चाहिए." इसके अलावा, उन्होंने सरकारी विभागों में बाहरी लोगों की भर्ती को भी गलत बताया और इसकी जांच की मांग की है.

मुख्यमंत्री पद पर क्या बोले जितेंद्र महाजन?
जब उनसे पूछा गया कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, तो उन्होंने कहा कि यह फैसला सिर्फ पार्टी नेतृत्व करेगा. उन्होंने कहा, “मैं एक छोटा कार्यकर्ता हूं, मुझे नहीं पता कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा. यह फैसला हाईकमान का है."

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद बीजेपी आक्रामक मूड में नजर आ रही है. शराब नीति घोटाले के बाद पार्टी लगातार केजरीवाल सरकार पर हमलावर रही है. ऐसे में बीजेपी विधायक जितेंद्र महाजन का यह बयान राजनीतिक हलचल बढ़ाने वाला है. अब देखना होगा कि बीजेपी कब और किसे मुख्यमंत्री पद के लिए आगे करती है.

ये भी पढ़ें: Sheesh Mahal Controversy: दिल्ली के 'शीश महल' की जांच का CVC ने दिया आदेश, BJP ने किया स्वागत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मारवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मारवा दीजिए'
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget