एक्सप्लोरर

'कोर्ट के डर से कैग रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को भेजा', विजेंद्र गुप्ता का AAP पर हमला

Delhi Assembly Election 2025: कैग रिपोर्ट मामले में बीजेपी नेता और नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि अगर 10 दिन के अंदर रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर नहीं रखा गया तो वह कोर्ट में मुद्दा उठाएंगे.

Delhi News: कैग की रिपोर्ट्स के मामले में हाईकोर्ट में पेश याचिका की सुनवाई के बाद दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता (Vijender Gupta) की प्रतिक्रिया सामने आई. उन्होंने कहा कि ये रिपोर्ट पिछले डेढ़ साल से अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार दबा रही थी और संवैधानिक नियमों का उल्लंघन हो रहा था. हम पहले भी कोर्ट में आए थे. खुशी की बात ये है कि इस मामले में हमारी जीत हुई. जो रिपोर्ट्स इतने सालों से दबाई जा रही थी उसे कोर्ट के आदेश के डर से सरकार ने विधानसभा अध्यक्ष के पास भेज दिया.
 
मंगलवार (24 दिसंबर) को विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि फाइनेंशियल मैनेजमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, पाल्यूशन जैसे जो मुद्दे थे, उन सबका हिसाब किताब कैग की इन रिपोर्ट्स में दिया गया है और सरकार इन सभी में अपने भ्रष्टाचार को दबाने की नीयत से जानबूझकर इन्हें दबाकर बैठी हुई थी. पहले भी कोर्ट के डर से सरकार ने ये रिपोर्ट्स उपराज्यपाल को भेजीं और अब फिर से कोर्ट के आदेश के डर से आप सरकार ने अब इन्हें स्पीकर को भेजा है. कोर्ट ने स्पीकर, वित्त मंत्री, मुख्यमंत्री सहित सभी संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर 10 दिन के अंदर अपना हलफनामा प्रस्तुत करने के लिए कहा है. यदि अब भी सरकार इन्हें सदन पटल पर नहीं रखेगी तो कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई में अपना फैसला दे सकता है.
 
'आप सरकार ने सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग किया'
 
विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सवाल तो यह है कि ये रिपोर्ट्स सदन के पटल पर आनी चाहिए और सदन के पटल पर सरकार इसलिए नहीं लाना चाहती कि कहीं इन रिपोर्ट्स में दबे उनके भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं का कच्चा चिट्ठा जनता के सामने ना आ जाए. उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार ने और सत्ता में बैठे चंद लोगों ने सरकारी संसाधनों का जमकर दुरुपयोग किया और सरकारी खजाने को लूटा. लेकिन बीजेपी विधायकों ने अपने संघर्ष से सरकार को विवश कर दिया और इसके चलते ही रिपोर्ट स्पीकर तक पहुंच सकी है.
 
'पारदर्शिता की बात करने वाले छुपा रहे थे रिपोर्ट'
 
उन्होंने कहा कि ये कितने शर्म की बात है कि जो लोग एक ट्रांसपैरेंट सरकार की बात करते थे, पारदर्शिता के नाम पर अपने आपको कट्टर ईमानदार कहते थे, करप्शन फ्री सरकार देने का वादा करते थे. वहीं आज अपने कारनामों को छुपाने के लिए कैग की इन रिपोर्ट्स को छुपाने पर आमादा हैं. उन्हें डर है कि कहीं हमारी करतूतें जनता के सामने ना आ जाएं और इसलिये ये सरकार जानबूझकर ओछी हरकतें कर रही है. लेकिन हमारे संघर्ष की जीत हुई. 
 
रिपोर्ट सदन में नहीं रखी तो फिर कोर्ट जाएगी बीजेपी 
 
गुप्ता ने कहा कि अगर अब भी सरकार अगले 10 दिन में इन रिपोर्ट्स को सदन में नहीं रखती है तो हम कोर्ट से अगली सुनवाई में जो कि 8 जनवरी को होनी है, उसमें आदेश देने की मांग करेंगे. लेकिन एक बात स्पष्ट है कि कोर्ट के डर से सरकार द्वारा स्पीकर को ये रिपोर्ट्स देने से आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार पर मुहर लग गई. चाहे वो 'शीशमहल' से जुड़ा भ्रष्टाचार हो या फिर हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में करप्शन का का मामला, या फिर झूठे एजुकेशन मॉडल के नाम पर कराड़ों रुपयों की बंदरबाट का मुद्दा, सभी में सरकार का भ्रष्टाचार साफ नजर आने लगा है. 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
Delhi Rain: मानसून में जलभराव पर 24x7 कंट्रोल रूम एक्टिव, मंत्री बोले- पिछले साल से हालात बेहतर
दिल्ली: मानसून में जलभराव पर 24x7 कंट्रोल रूम एक्टिव, मंत्री बोले- पिछले साल से हालात बेहतर
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget