एक्सप्लोरर

दिल्ली के MLA फंड में बढ़ोतरी कितना जायज? बीजेपी-कांग्रेस नेताओं का AAP सरकार से सवाल 

Delhi News: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि दिल्ली सरकार बिना सोचे समझे जल्दबाजी में फैसले ले रही है. 2020 से अभी तक विधायकों को 15 करोड़ का फंड मिला है, जबकि 40 करोड़ रुपये मिलना चाहिए था.

Delhi Latest News: दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने विधायकों के फंड को 10 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ करने की घोषणा की है. इस फैसले पर बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने सवाल उठाए हैं. बीजेपी का कहना है कि दिल्ली सरकार सात हजार करोड़ के राजकोषीय घाटे में है. ऐसे में विधायकों की निधि को 10 करोड़ से बढ़ा कर 15 करोड़ क्यों किया गया? वह भी चुनाव से ठीक पहले. 

बीजेपी ने कहा कि पहले साल विधायकों को बजट आवंटित नहीं हुआ. दूसरे साल 10 करोड़ की जगह चार करोड रुपये मिले. चार सालों में 10 करोड़ के हिसाब से 40 करोड़ रुपये विधायकों को मिलने चाहिए थे, लेकिन सिर्फ 15 करोड़ रुपये ही मिले. अब आप सरकार 15 करोड़ रुपये देने की बात कर रही है.

कहीं इसके संकेत तो नहीं! 

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि चौतरफा फेल होती आम आदमी पार्टी जनता को रिझाने के लिए अपने अंतिम चरण में जीवंत होने की हर संभव कोशिश कर रही है. जहां इनके विधायक वार्षिक 10 करोड़ को खर्च करने में असमर्थ रहे, उस पर विधायक फंड को 15 करोड़ वार्षिक करना सीधा-सीधा भारी भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है. 

उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर तक दिल्ली की सभी सड़कों को बनाने का दावा भी हाथ से फिसलता देख आतिशी ने यह फैसला लिया है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कमीशन और भ्रष्टाचार को अंजाम देने की दृष्टि से विधायक निधि बढ़ाने का निर्णय लिया है.

चार साल में 40 करोड़ के बदले मिले सिर्फ 15 करोड़

देवेन्द्र यादव ने कहा कि चुनाव हारने का डर आम आदमी पार्टी को सता रहा है, इसलिए आतिशी बिना सोचे समझे जल्दबाजी में फैसले ले रही हैं. 2020 से अभी तक विधायकों को 15 करोड़ का फंड मिला है, जबकि अभी तक 40 करोड़ रुपये प्रति विधायक को मिलना चाहिए था. उन्होंने कहा कि सत्ता के आखिरी समय के एक-दो महीने पहले जनता को गुमराह करने के लिए विधायक निधि में बढ़ोत्तरी, लास्ट कनेक्टिविटी के लिए मौहल्ला बसें और गांवों के विकास के लिए नई योजनाओं को लाने के लिए मुख्यमंत्री आतिशी अंजाम दे रही हैं.

'दूसरों को कुछ कहने से पहले हमें...', RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर सौरभ भारद्वाज पलटवार

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget