एक्सप्लोरर

'दूसरों को कुछ कहने से पहले हमें...', RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर सौरभ भारद्वाज का पलटवार

Delhi News: दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज के मुताबिक हमारी बेटियां देश के अंदर भी सुरक्षित नहीं हैं. चाहे बात मणिपुर की हो, महिला पहलवानों की हो या फिर डॉक्टर व अन्य मामले ही क्यों न हों?

Saurabh Bhardwaj On Mohan Bhagwat: दिल्ली सरकार में मंत्री और आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने आरएसएस प्रमुख की ओर से दिए गए बयानों को लेकर कहा है कि दूसरों को कुछ कहने से पहले हमें अपने अंदर झांककर देखने की जरूरत है. 

सौरभ भारद्वाज ने ये भी कहा, "हमारे देश की बेटियां देश के अंदर भी सुरक्षित नहीं हैं. चाहे बात मणिपुर की हो, महिला पहलवानों की हो या फिर डॉक्टर व अन्य मामले ही क्यों न हों? देश में असुरक्षा का माहौल है. मेरा मानना ​​है कि कहीं और बोलने से पहले हमें अपने देश पर काम करना चाहिए. आप दूसरों को तभी जोड़ पाएंगे जब आप पहले देश को जोड़ेंगे." 

उन्होंने आगे कहा, "हरियाणा में आप जाट बनाम अन्य जातियों का चुनाव लड़ते हैं. गुजरात में आप पटेल बनाम अन्य जातियों का चुनाव लड़ते हैं. महाराष्ट्र में आप मराठा बनाम अन्य जातियों का चुनाव लड़ते हैं. बिहार और उत्तर प्रदेश में आप यादव बनाम अन्य जातियों का चुनाव लड़ते हैं. आप खुद इतना जहर फैलाते हैं और चुनाव लड़ते हैं."

बीजेपी पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप 

इससे पहले सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि दिल्ली विकास प्राधिकरण के फ्लैट आवंटन में बीजेपी एक बार फिर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है. केंद्र की एजेंसियों द्वारा दिल्ली के गरीबों को को भी उजाड़ा जा रहा है. झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को मिलने वाले Flat को Black में अपात्र लोगों को बेचा जा रहा है. यह सब बीजेपी के LG विनय सक्सेना और DDA की जानकारी में हो रहा है. 

मोहन भागवत ने क्या कहा था?

विजयादशमी के दिन यानी शनिवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में 'शस्त्र पूजन' के बाद भारत सरकार से बांग्लादेशी हिंदुओं की मदद करने को कहा है. उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि भारत के खिलाफ ‘मंत्र विप्लव’ हो रहा है. समाज की विविधताओं को अलगाव में बदलकर टकराव की स्थिति पैदा करना, शासन-प्रशासन, कानून, संस्था सबके प्रति असम्मान करने का भाव सिखाया जा रहा है. उन्होंने सभी से इसको लेकर सचेत रहने की अपील की है. 

Delhi: 'यौन शोषण के आरोपी को बचा रहे LG, उनको...', आप सांसद संजय सिंह का बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दीपके की हिरासत पर CJP का दावा, 'अज्ञात जगह ले गई पुलिस, हमसे संपर्क...'
दीपके की हिरासत पर CJP का दावा, 'अज्ञात जगह ले गई पुलिस, हमसे संपर्क...'
अभिजीत दीपके की हिरासत पर केजरीवाल बोले, 'जिन्हें भारतीय तिरंगे से...'
अभिजीत दीपके की हिरासत पर केजरीवाल बोले, 'जिन्हें भारतीय तिरंगे से...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने का वीडियो, पुलिस से बोले, 'सर, अभी तो मैंने...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने का वीडियो, पुलिस से बोले, 'सर, अभी तो मैंने...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget