एक्सप्लोरर

दिल्ली का CM कौन? PM मोदी के साथ मंच साझा करने से पहले प्रवेश वर्मा ने दिया बड़ा बयान

Delhi BJP CM Face: अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा ने कहा कि यह सिर्फ मेरी जीत नहीं है, यह दिल्ली के लोगों की जीत है, जिन्होंने झूठ पर सच्चाई, जुमलेबाजी पर सुशासन और धोखे पर विकास को चुना.

Delhi BJP CM Face: दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट के बाद बीजेपी जश्न में डूबी है. बीजेपी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद जीत के जश्न में शामिल हो रहे हैं. इस बीच बड़ा सवाल है कि मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा? बीजेपी के नेता कुछ भी साफ-साफ नहीं कह रहे हैं, हालांकि दबी जुबान से अपनी दावेदारी पेश कर दी है. 

मुस्तफाबाद से जीत दर्ज करने वाले पांच बार के विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि वो वरिष्ठ हैं. छह बार चुनाव जीते हैं. हालांकि उन्होंने अंतिम फैसला बीजेपी आलाकमान पर छोड़ दिया.

सीएम पद पर क्या बोले प्रवेश वर्मा?

वहीं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से हराने वाले बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा ये बीजेपी का संसदीय बोर्ड और बीजेपी के विधायक तय करेंगे. वर्मा पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं.

प्रवेश वर्मा ने  4089 वोटों से अरविंद केजरीवाल को हराया है. वर्मा को 30088 वोट मिले. वहीं केजरीवाल को 25999 वोट मिले. यहां संदीप दीक्षित को 4568 वोट मिले.

पीएम मोदी के साथ मंच साझा करने से पहले प्रवेश वर्मा ने कहा, ‘‘यह सिर्फ मेरी जीत नहीं है, यह दिल्ली के लोगों की जीत है, जिन्होंने झूठ पर सच्चाई, जुमलेबाजी पर सुशासन और धोखे पर विकास को चुना. मैं हर मतदाता का विनम्रतापूर्वक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया.’’ 

पश्चिमी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के सांसद रहे वर्मा ने कहा कि ‘‘दिल्ली के लिए एक नया अध्याय शुरू हुआ है’’ और साथ मिलकर ‘‘हम उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे.’’ वर्मा ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पिछले 11 वर्षों में दिल्ली में कोई काम नहीं किया. 

वर्मा ने कहा, ‘‘यमुना नदी की सफाई, दिल्ली में प्रदूषण का स्तर, रोजगार देना, यातायात को सुगम बनाना, गांवों के साथ-साथ कॉलोनियों में काम कराना प्राथमिकता होगी.’’ 

गठबंधन होता तो कैसे रहते दिल्ली चुनाव के नतीजे? वो सीटें जहां कांग्रेस ने बिगाड़ा AAP का खेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', अरविंद केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget