एक्सप्लोरर

Delhi BJP Candidate List: दिल्ली में BJP के टिकट की उम्मीद कर रहे नेताओं की बढ़ेगी धड़कन, पार्टी ने लिया बड़ा फैसला

BJP Candidate List 2025: दिल्ली बीजेपी के एक नेता ने बताया कि पार्टी उम्मीदवारों की लिस्ट दिसंबर महीने के आखिरी में जारी हो सकती है. यहां बीजेपी का मुकाबला आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से है.

Delhi BJP Candidate List 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान जारी है. इस बीच बीजेपी ने कहा है कि वो इस महीने के आखिरी तक उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेगी. पार्टी नेता ने कहा कि लिस्ट में बड़ी संख्या में नए चेहरे शामिल हो सकते हैं.

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. आप ने दावा किया है कि बीजेपी के पास कोई रणनीति नहीं है. कांग्रेस भी 70 में 21 सीटों पर अब तक उम्मीदवार उतारे हैं. 

बीजेपी का राष्ट्रीय नेतृत्व जल्द ही उम्मीदवारों के चयन पर अंतिम दौर की बैठक करेगा. दिल्ली बीजेपी के एक शीर्ष पदाधिकारी ने कहा कि ये बैठकें 20 दिसंबर को संसद सत्र समाप्त होने के बाद होंगी. उन्होंने कहा कि पार्टी इस महीने के आखिरी सप्ताह में सूचियां जारी कर सकती है.

किन नेताओं को मिलेगी प्रमुखता?

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बीजेपी नेताओं ने कहा कि उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए तीन संभावितों को पहले ही शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है. दिल्ली बीजेपी के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस बार संभावना है कि पार्टी नए चेहरों पर दांव लगाएगी, जिनमें महिलाएं और युवा भी शामिल हैं, जिनका जमीनी जुड़ाव और निर्वाचन क्षेत्रों में लोगों के बीच मजबूत पहुंच है, चाहे उन्होंने अभी तक चुनाव नहीं लड़ा हो.

उन्होंने कहा कि पार्टी के वे अनुभवी नेता, जो दो या उससे अधिक बार चुनाव हार चुके हैं, इस बार उनके लड़ने की संभावना कम है. वहीं, जो करीबी मुकाबले में पिछली बार चुनाव हार गए थे उनकी भी इस बार काफी स्क्रूटनी होनी है. बीजेपी नेता ने कहा कि टिकट बंटवारे में जीतने की क्षमता प्रमुख आधार होगा. शीर्ष नेता सर्वे और जमीनी स्तर से रिपोर्ट लेकर उम्मीदवारों पर अंतिम निर्णय लेंगे. 

बता दें कि बीजेपी 1998 से दिल्ली की सत्ता से बाहर है और इस बार AAP को हराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. आप ने 2015 से विधानसभा चुनावों में अपना दबदबा बनाए रखा है. 2015 के चुनाव में आप ने 67 और 2020 में 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी. बीजेपी को 2015 में 3 और 2020 में आठ सीटें मिली.

इन्हें बीजेपी दे सकती है प्रमुखता

हालांकि बीजेपी  2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की है. टिकट बंटवारे में बीजेपी उन नेताओं को प्रमुखता दे सकती है जो हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए हैं. इनमें दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अरविंदर सिंह लवली, पूर्व कांग्रेस मंत्री राज कुमार चौहान और आप सरकार के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत और राज कुमार आनंद शामिल हैं.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सूत्रों ने दावा किया कि चुनाव की तारीख जनवरी के मध्य तक घोषित होने की संभावना है और मतदान 10 फरवरी के बाद हो सकता है.

दिल्ली में अखिलेश यादव के ऐलान से बढ़ेगी कांग्रेस की टेंशन, AAP के लिए क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget