एक्सप्लोरर

दिल्ली में BJP की दूसरी लिस्ट पर आलाकमान का मंथन, एक दर्जन सीटों पर फाइनल नहीं हुए उम्मीदवार

Delhi Election 2025: दिल्ली में बीजेपी की दूसरी लिस्ट का इंतजार है. उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने के लिए शनिवार को फिर से कोर ग्रुप की बैठक होगी.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी आलकमान की शुक्रवार (10 जनवरी) को बैठक हुई. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में करीब एक दर्जन विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार अभी फाइनल नहीं हो सके. ऐसे में शनिवार को फिर से कोर ग्रुप की बैठक होगी. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ कोर ग्रुप की बैठक होगी. सूत्रों ने ये भी बताया कि इस बैठक में नूपुर शर्मा के नाम पर चर्चा नहीं हुई. 

सूत्रों के मुताबिक शनिवार (11 जनवरी) की बैठक के बाद बीजेपी की लिस्ट जारी हो सकती है. पहली लिस्ट में बीजेपी ने 29 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था. दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटें हैं. 

दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव 

बीजेपी दिल्ली की सत्ता में वापसी के लिए पूरा जोर लगा रही है. ऐसे में टिकट के बंटवारे पर पार्टी सोच समझकर फैसला ले रही है. अभी तक सिर्फ सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) ने ही सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं. सभी 70 सीटों पर ही एक ही चरण में चुनाव होंगे. 8 फरवरी को नतीजे आएंगे. नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. 

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 17 जनवरी

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने निर्वाचन आयोग की सिफारिश के बाद राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव के वास्ते शुक्रवार (10 जनवरी) को गजट अधिसूचना जारी की. अधिसूचना के मुताबिक नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 17 जनवरी है. नामांकन पत्रों की जांच 18 जनवरी को होगी. नामांकन पत्र 20 जनवरी तक वापस लिये जा सकते हैं. अधिसूचना में ये भी कहा गया है कि मौजूदा विधानसभा 23 फरवरी को भंग होगी और फिर नयी सरकार के गठन का रास्ता साफ होगा.

गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग की ओर से मंगलवार (07 जनवरी) को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की गई थी. यहां मुख्य रूप से बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. 

ये भी पढ़ें:

Delhi Election 2025: छतरपुर में AAP-बीजेपी में सीधी टक्कर, उम्मीदवारों के चेहरे वही लेकिन बदल गई पार्टी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget