एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Arrested: जेल में बनेगा दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल का ऑफिस? भगवंत मान बोले- कोर्ट से करेंगे डिमांड

Bhagwant Mann Reaction: AAP के नेताओं का कहना है कि पार्टी के अंदर उनकी जगह कोई नहीं ले सकता. उन्होंने भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से पार्टी बनाई है. हमारी पार्टी इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन से बनी है.

Delhi News: दिल्ली आबकारी मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने बीजेपी और केंद्र के खिलाफ आर या पार की जंग छेड़ दी है. इस बीच आप के शीर्ष नेताओं ने दिल्ली सरकार और अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है. आप नेताओं का कहना है कि अगर दिल्ली के सीएम को जेल भेजा जाता है, तो वे लोग जेल में ही सीएम का कार्यालय बनवाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. 

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आयोजित प्रोटेस्ट में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार चलाने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली के उनके समकक्ष अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा जाता है, तो वे जेल से सरकार चलाने के लिए अदालत में याचिका दायकर कार्यालय स्थापित करने की इजाजत लेंगे. 

"अरविंद केजरीवाल की जगह कोई नहीं ले सकता"

पंजाब के सीएम ने यह भी कहा कि आप में सीएम केजरीवाल की जगह कोई नहीं ले सकता. यह पूछे जाने पर कि यदि केजरीवाल को न्यायिक हिरासत से जेल भेजा जाता है, तो वह अपनी सरकार कैसे चलाएंगे? इस पर मान ने पीटीआई की वीडियो सेवा से कहा, ‘‘ऐसा कहीं नहीं लिखा है कि सरकार जेल से नहीं चलाई जा सकती.’’

SC और HC में दायर करेंगे याचिका

भगवंत मान ने कहा, 'कानून कहता है कि वह दोषी पाए जाने तक जेल से काम कर सकते हैं. हम जेल में कार्यालय स्थापित करने के लिए उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय से अनुमति मांगेंगे और सरकार काम करेगी.' उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में जगह कोई नहीं ले सकता है. उन्होंने भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से पार्टी बनाई है. उन्होंने कहा, 'पार्टी (इंडिया अगेंस्ट करप्शन) आंदोलन से बनी है. वह पार्टी के वरिष्ठ संस्थापक सदस्य हैं. जिस दिन उन्होंने पार्टी पंजीकृत कराई और झाड़ू चुनाव चिह्न मिला, मैं उनके साथ नहीं था. मैं बाद में जुड़ा.'' 

आप में कोई पदानुक्रम नहीं है, ''हर कोई केजरीवाल का वफादार सिपाही है.'' उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल ने पार्टी में एक काम किया, उन्होंने सभी को राष्ट्रीय संयोजक बना दिया. आप ने सभी को नेता बना दिया.’’ उन्होंने ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह 'राजनीतिक प्रतिशोध' में लगी हुई है और चुनाव जीतने के लिए विपक्ष के सभी लोगों को जेल भेजना चाहती है. बता दें कि ईडी द्वारा दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किए गए केजरीवाल को अदालत ने 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था. भारतीय जनता पार्टी ने केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की है. 

JNUSU Result: छात्र संघ चुनाव से पहले रद्द हुआ लेफ्ट पैनल के जनरल सेक्रेटरी का नामांकन, आज घोषित होंगे नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: उत्तम नगर हत्याकांड पर JNU में ABVP का प्रदर्शन, परिसर में पुतला फूंककर उठाई कार्रवाई की मांग
उत्तम नगर हत्याकांड पर JNU में ABVP का प्रदर्शन, परिसर में पुतला फूंककर उठाई कार्रवाई की मांग
Delhi LPG Crisis: 'बंद हुई LPG गैस की सप्लाई, आने वाले दिनों में...', अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा
Delhi LPG Crisis: 'बंद हुई LPG गैस की सप्लाई, आने वाले दिनों में...', अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा
Delhi News: भारत मंडपम में शुरू हो रहा ‘आहार-2026’, दुनियाभर की फूड कंपनियां एक मंच पर
दिल्ली: भारत मंडपम में शुरू हो रहा ‘आहार-2026’, दुनियाभर की फूड कंपनियां एक मंच पर
Delhi News: जनकपुरी बाइकर के गड्ढे में गिरने से मौत के मामले एक्शन, मुख्य ठेकेदार उदयपुर से गिरफ्तार
दिल्ली: जनकपुरी बाइकर के गड्ढे में गिरने से मौत के मामले एक्शन, मुख्य ठेकेदार उदयपुर से गिरफ्तार

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाब-अल-मंदेब क्या है? होर्मुज के बाद बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
बाब-अल-मंदेब क्या है? जिसको बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
देश के कई हिस्सों में LPG की कमी पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, अखिलेश के सांसद बोले- तीन लोगों की कमेटी...
देश के कई हिस्सों में LPG की कमी पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, सांसद बोले- तीन लोगों की कमेटी...
'जहाज छोड़ो एक लीटर तेल भी नहीं जाएगा', अमेरिका की धमकी पर ईरान का सीधा जवाब, अब क्या करेंगे ट्रंप?
'जहाज छोड़ो एक लीटर तेल भी नहीं जाएगा', अमेरिका की धमकी पर ईरान का सीधा जवाब, अब क्या करेंगे ट्रंप?
भारत की वर्ल्ड कप जीत पर शाहिद अफरीदी का लेटेस्ट बयान वायरल, इस बार टीम इंडिया को लेकर क्या कहा जानिए
भारत की वर्ल्ड कप जीत पर शाहिद अफरीदी का लेटेस्ट बयान वायरल, इस बार टीम इंडिया को लेकर क्या कहा जानिए
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म, वजह कर देगी परेशान
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
25 दिन से पहले खत्म हो गया LPG सिलेंडर तो कैसे होगी नई बुकिंग? जान लें प्रोसेस
25 दिन से पहले खत्म हो गया LPG सिलेंडर तो कैसे होगी नई बुकिंग? जान लें प्रोसेस
Russia Ukraine War: ईरान-इजरायल के बीच जान लीजिए रूस-यूक्रेन का हाल, वहां अब तक हुई कितनी मौतें?
ईरान-इजरायल के बीच जान लीजिए रूस-यूक्रेन का हाल, वहां अब तक हुई कितनी मौतें?
Embed widget