एक्सप्लोरर

Ram Mandir Pran Pratishtha: सीएम अरविंद केजरीवाल को राम मंदिर का न्योता मिला या नहीं? यहां जानें जवाब

Ramlala Pran Pratishtha: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इसके लिए देशभर के नेताओं, वीवीआईपी से लेकर कुछ चुनिंदा लोगों को न्योता भेजा रहा है.

Ram Mandir Inauguration: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) कार्यक्रम का न्योता नहीं मिला है. आप से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी. अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है. आप के सूत्रों ने बताया कि सीएम केजरीवाल को कुछ दिन पहले एक चिट्ठी मिली थी जिसमें उन्हें बताया  गया था कि वह कार्यक्रम के लिए अपना समय ब्लॉक कर रखें और कुछ दिनों के बाद औपचारिक न्योता आएगा. हालांकि अभी तक कोई औपचारिक न्योता उन्हें नहीं मिला है. 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक विश्व हिंदू परिषद (VHP) के एक शीर्ष पदाधिकारी ने दावा किया कि कुछ दिन पहले दिल्ली के सीएम केजरीवाल को न्योता भेजा गया था. उन्होंने कहा, ''मैं यह नहीं कह सकता कि यह उन्हें व्यक्तिगत रूप से भेजा गया है या फिर पोस्ट या फिर डिजिटल रूप से लेकिन उन्हें कार्यक्रम का न्योता दिया  गया है.'' बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता अतिथियों को मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों और स्वयंसेवियों द्वारा हाथों-हाथ पहुंचाया जा रहा है. इसके अलावा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कई प्रतिनिधि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य, वीएचपी और उनके सहयोगी भी न्योता पहुंचाने में सहायता कर रहे हैं.

सोनिया गांधी प्राण प्रतिष्ठा में नहीं जाएंगी

इस बीच कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी शामिल नहीं होंगे, क्योंकि यह बीजेपी और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) का आयोजन है और ‘अर्द्धनिर्मित मंदिर’ का उद्घाटन चुनावी लाभ के लिए किया जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल का दिमाग ठीक उसी तरह खराब हो गया है जैसा कि त्रेता युग में रावण का हो गया था और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का बहिष्कार करने वालों का जनता चुनाव में बहिष्कार करेगी. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान में यह भी कहा कि भगवान राम की पूजा-अर्चना करोड़ों भारतीय करते हैं तथा धर्म मनुष्य का व्यक्तिगत विषय है, लेकिन भाजपा और आरएसएस ने वर्षों से अयोध्या में राम मंदिर को एक ‘राजनीतिक परियोजना’ बना दिया है.

ये भी पढ़ेंRepublic Day 2024: कर्तव्य पथ पर इतिहास रचने वाली है दिल्ली पुलिस, पहली बार महिला टुकड़ी करेगी मार्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
'मुझे उम्मीद है कि वे नहीं रुकेंगे' पीएम आवास की ओर मार्च से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मुझे उम्मीद है कि वे नहीं रुकेंगे' पीएम आवास की ओर मार्च से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
अरविंद केजरीवाल के मार्च से पहले सुरक्षा सख्त, RAF के जवान तैनात
अरविंद केजरीवाल के मार्च से पहले सुरक्षा सख्त, RAF के जवान तैनात
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget