एक्सप्लोरर

Delhi Power Cut: दिल्ली में आंधी और तूफान के बाद  बिजली गुल, आतिशी का BJP पर तंज, कहा- '3 महीने में...'

Delhi Power Cut News: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली का हाल यह है कि ज्यादा गर्मी हुई तो बिजली चली जाएगी. आंधी आई तो बिजली चली जाएगी और बारिश हुई तो बिजली चली जाएगी.

Atishi On Delhi Power Cut: दिल्ली में बुधवार को बारिश और तूफान के कारण कई इलाकों में बिजली गुल हो गई. बिजली गुल होने से लोगों को कई घंटों तक पावर कट का सामना करना पड़ा. इस बीच दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता आतिशी ने बीजेपी सरकार पर बिजली कट को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने एक्स पर लिखा है कि तीन महीने में दिल्ली में बिजली व्यवस्था चरमरा गई. 

दिल्ली की पूर्व सीएम और आप नेता आतिशी ने दिल्ली सरकार पर तंज कसते हुए कहा, "दिल्ली का हाल यह है कि ज्यादा गर्मी हुई, तो बिजली चली जाएगी. आंधी आई तो बिजली चली जाएगी और बारिश हुई तो बिजली चली जाएगी. केवल 3 महीने में बीजेपी ने दिल्ली की बिजली की शानदार व्यवस्था को ठप कर दिया." 

 कुछ देर के लिए हुई थी पावर कट- बीएसईएस डिस्कॉम

इससे पहले बीएसईएस डिस्कॉम, बीआरपीएल और बीवाईपीएल के प्रवक्ता ने बताया कि आंधी और ओलावृष्टि के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई. इसका मुख्य कारण बिजली के तारों पर पेड़ और उनकी शाखाओं का गिरना है. 

दिल्ली में आंधी और बारिश की वजह से जिन इलाकों में बिजली गुल हुई, उन इलाकों में लोगों से मिलने वाली शिकायतों का तत्काल समाधान करने के लिए रैपिड एक्शन टीमों को तैनात किया गया है. ज्यादातर इलाकों में बिजली की आपूर्ति कुछ देर में बहाल कर दिया गया. कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति सामान्य से अधिक समय ले रही है. इसका मुख्य कारण बिजली के बुनियादी ढांचे को नुकसान होना है. 

बीएसईएस डिस्कॉम के अफसरों ने बताया कि एहतियात के तौर पर हमें बिजली के झटके से बचने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुछ इलाकों में अस्थायी रूप से बिजली बंद करनी पड़ी. टीपीडीडीएल ने एक बयान में कहा कि उत्तरी दिल्ली के बवाना, नरेला, जहांगीरपुरी, सिविल लाइंस, शक्ति नगर, मॉडल टाउन, वजीराबाद और धीरपुर के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई. टाटा पावर-डीडीएल के कर्मचारी बिजली समस्या का समाधान करने में जुटे है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget