एक्सप्लोरर

Exclusive: '40 लाख महिलाओं को मिलता AAP की योजना का फायदा लेकिन BJP...', आतिशी का बड़ा बयान

Atishi Exclusive: दिल्ली सरकार ने 'महिला समृद्धि योजना' के लिए 5100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है और समिति का गठन किया है. AAP का आरोप है कि बीजेपी सरकार ने महिलाओं से किया वादा पूरा नहीं किया.

Atishi Exclusive on Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली में बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार ने महिला समृद्धि योजना के ऐलान के साथ ही 5100 करोड़ रुपये का बजट मुकर्रर कर दिया है. दिल्ली सरकार ने इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है और जल्द ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. आम आदमी पार्टी लगातार आरोप लगा रही थी कि बीजेपी की सरकार महिलाओं से किया यह वादा भूल गई है और पूरा नहीं करेगी. हालांकि, अब सरकार द्वारा किए गए इस ऐलान के बाद नेता प्रतिपक्ष आतिशी की प्रतिक्रिया आई है. 

एबीपी न्यूज से खास बातचीत में आतिशी का कहना है, "पीएम मोदी ने दिल्ली चुनाव से पहले गारंटी दी थी कि 8 मार्च तक दिल्ली की हर महिला के खाते में 2500 रुपये की राशि जमा हो जाएगी. उन्होंने यह भी कहा था कि सभी महिलाएं अपने बैंक खातों को फोन नंबर से लिंक करा लें, क्योंकि 8 मार्च को उनके फोन पर मैसेज आएगा कि उनके बैंक अकाउंट में राशि आ गई है, लेकिन आज क्या हुआ? न बैंक में पैसे आए, न ही योजना का खाका ही तैयार हुआ."

आतिशी ने कहा, "इस योजना के लिए न ही कोई रजिस्ट्रेशन वेबसाइट का पोर्टल तैयार किया गया है और न ही यह तय हुआ है कि किसे राशि मिलेगी और किसे नहीं. आज दिल्ली की महिलाओं को केवल चार मंत्रियों की एक कमेटी मिली. यह वही बात हुई कि खोदा पहाड़ और निकली चुहिया."

'कोई प्रावधान तय नहीं'- आतिशी
आम आदमी पार्टी की पूर्व सरकार महिला सम्मान योजना के लिए 2 हजार करोड़ रुपये के बजट में काम चला रही थी. बीजेपी ने 5100 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. इस पर आतिशी ने कहा कि प्रावधान का तब तक कोई मतलब नहीं है, जब तक कोई मानदंड न तय हो जाएं. पहले तो यह पता चले कि इस योजना का लाभ किन महिलाओं को और किस आधार पर मिलेगा.

आतिशी का कहना है कि उनके विधायक कार्यालय में रोज महिलाएं आती हैं और पूछती हैं कि 2500 रुपये कब तक आएंगे? और 8 मार्च को इन महिलाओं को वादे के अनुसार, 2500 रुपये नहीं मिले बल्कि चार सदस्यों की एक कमेटी मिली. कमेटी बनाने का मतलब बस इतना होता है कि योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया. 

'आप की योजना 40 लाख महिलाओं को मिलती'- आतिशी
बीजेपी के घोषणा पत्र में साफ लिखा था कि केवल गरीब महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा. 18-60 साल की महिलाएं ही पात्र होंगी और अन्य योजनाओं का लाभ लेने वाली महिलाओं को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा. इस पर आतिशी ने कहा कि आप की स्कीम 40 लाख महिलाओं को मिलती, लेकिन बीजेपी की स्कीम कितनी महिलाओं को मिलेगी? अब तक रजिस्ट्रेशन की तारीख और पात्रता भी तय नहीं हुई. जानकारी के लिए बता दें कि बीजेपी की यह योजना बीपीएल की 17 लाख महिलाओं को मिलने वाली है. 

आप सरकार ने किया था 2 हजार करोड़ का प्रावधान
जानकारी के लिए बता दें कि जब आम आदमी पार्टी महिला सम्मान योजना लेकर आई थी, तो महिलाओं को खाते में एक हजार रुपये देने का वादा किया था. इसके लिए बजट में 2 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया. यह योजना 20-22 लाख महिलाओं को फायदा पहुंचाती थी. हालांकि, दिल्ली चुनाव से ठीक पहले दिसंबर 2024 में तत्कालीन सीएम आतिशी की कैबिनेट ने फैसला लिया कि 4560 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा और इसमें लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 38 लाख हो जाएगी. 

अब बीजेपी ने 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, इसका हिसाब 17 लाख लाभार्थियों तक पहुंचता है. यानी 72 लाख महिला वोटर्स में से 17 लाख महिलाएं ही योजना का पात्र होंगी. अभी यह भी नहीं बताया गया है कि किस किसको इस योजना का लाभ मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: 'दिल्ली की महिलाएं जानना चाहती हैं...', आतिशी के सवालों पर वीरेंद्र सचदेवा ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget