एक्सप्लोरर

Delhi News: आतिशी का दावा- 'ईडी रेड, सिर्फ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कुचलने की साजिश'

आतिशी (Atishi) ने कहा बुधवार को केंद्र सरकार ने फेवरेट एजेंसी ED का इस्तेमाल कर सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव के घर पर छापेमारी की. ईडी की रेड 16 घंटे तक चली.

Delhi News: मंगलवार को दिल्ली जल बोर्ड टेंडर प्रक्रिया मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव और आप सांसद एनडी गुप्ता सहित 12 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी. इसके बाद बुधवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने ईडी को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की फेवरेट एजेंसी ने अपना हथियार ED का इस्तेमाल कर सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव के घर पर छापेमारी की. ईडी की रेड 16 घंटे तक चली. हमारे ट्रेजरर सांसद ND गुप्ता के घर पर छापा 18 घंटे चला. 

ईडी के छापों में जो अफसर आए, उन्होंने ना ND गुप्ता जी के घर और ना ही सीएम के पीएस के घर कोई पूछताछ की, ना कोई कागजी कारवाई की. ना ही बताया कि किस केस की जांच के लिए आये हैं. ऐसा पहली बार होगा कि इतने घंटों के छापे के बाद भी लिखित में कुछ नहीं दिया गया कि आखिर वे किस केस के सिलसिले में छापेमारी के लिए आये हैं.

आतिशी ने दावा करते हुए कहा, "ईडी की रेड, सिर्फ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कुचलने की साजिश है." मंत्री आतिशी ने कहा, "ईडी ने साफ कर दिया है कि ये छापे दिखावे हैं. हमारा मकसद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए काम करने वाले नेताओं को जेल में डालना है. ईडी का सिर्फ एक काम है. वो यह है कि सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए काम करने वाले नेताओं को जेल में डाल दो."

आप सरकार में मंत्री आतिश ने एम के निजी सचिव के घर से छापे से जुड़े पंचनामे को दिखाते हुए कहा, "इसमें ये नहीं लिखा है कि किस केस के लिए वो आये थे. Search और सीज्यर में साफ जानकारी लिखी होती है.  मुख्यमंत्री के प्राइवेट सेक्रेटरी के घर 16 घंटे छापा चला. 16 घंटे तक ED वाले सीएम के निजी सचिव के घर ड्राइंग रूम में बैठे रहे. ना पूछताछ हुई, न सर्च ऑपरेशन." 

ED को क्या मिला? 

सीएम के निजी सचिव के घर 16 घंटे के छापे के बाद ED ने CM के PS के अकाउंट्स का डिटेल डाउनलोड किया, सीएम के PS और परिवार के 3 फोन लिए. इसी तरह सांसद एनडी गुप्ता जी के घर छापे क्या दिखा रहे हैं?  ये दिखा रहे हैं कि अब ED ने ये दिखावा भी नहीं रखा कि वो कोई जांच कर रहे हैं.  ED ने अपना असली रूप सामने रख दिया है. 

PM मोदी जी जानते हैं, कोई एक नेता है जो... 

आतिशी ने ये भी कहा, "समन सिर्फ इसलिए आ रहे हैं, क्योंकि वो दिल्ली के मुख्यमंत्री के हौसले को कुचलना चाहते हैं. पीएम नरेंद्र मोदी जी जानते हैं, कोई एक नेता है जो उन्हे चैलेंज कर सकता है, तो वो सिर्फ अरविंद केजरीवाल है."

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली कांग्रेस ने गठित की चार चुनावी कमेटी, अनुभवी नेताओं को मिली जगह, जानें पार्टी की...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget