एक्सप्लोरर

Sanjay Singh Arrested: आतिशी की BJP-ED को चुनौती, कहा- 'भ्रष्टाचार के सबूत मिले हैं तो दिखाते क्यों नहीं'

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी के मुताबिक जांच बीजेपी और जांच एजेंसियों ने पहले मनीष सिसोदिया पर झूठे आरोप लगाए और अब संजय सिंह की छवि खराब करना चाहते हैं.

Delhi News: दिल्ली आबकारी मामले में आप नेता संजय सिंह (Sanjay Singh Arrested) की गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी (Atishi) ने बीजेपी और ईडी को चुनाती दी है. उन्होंने कहा है कि अगर ईडी को भ्रष्टाचार के एक रुपये के भी सबूत मिले हैं, तो उसे सबके सामने पेश करे. आखिर ईडी भ्रष्टाचार के सबूत दिखाती क्यों नहींं? दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, "मैं BJP, उनके प्रवक्ता और जांच एजेंसियों को चुनौती देती हूं कि वो भ्रष्टाचार के कोई भी प्रमाण रखें और बताएं. एक रुपया भी जो संजय सिंह के घर से मिला हो, उसके बारे में बताएं, जिसके आधार पर ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया है. वे बताएं कि उन्हें संजय सिंह के घर से कितने सोने के बिस्किट, कितनी नकदी मिले?. सच, ये है कि उन्हें संजय सिंह के घर से कुछ नहीं मिला."

आतिशी ने आगे कहा कि जांच एजेंसियों ने पहले मनीष सिसोदिया पर झूठे आरोप लगाए और अब संजय सिंह पर झूठे आरोप लगा रही है. बुधवार को आठ घंटे तक ED ने छापा मारा, लेकिन इनको कोई भी पैसा नहीं मिला. इनको भ्रष्टाचार का एक पैसा भी नहीं मिला. 

BJP वाले छोड़ दें राजनीति

मैं, बीजेपी पार्टी से बोलना चाहती हूं, अगर वह संजय सिंह पर भ्रष्टाचार का आरोप साबित नहीं कर पाते हैं, उनके नेताओं को राजनीति छोड़ देनी चाहिए. संजय सिंह को गिरफ्तार करने का एक ही कारण है. संजय सिंह बीजेपी के भ्रष्टाचार को उजागर करते रहे हैं, जो उसे पसंद नहीं.  

सबूत न मिले तो झूठे आरोप लगाओ

अरविंद केजरीवाल के मंत्री ने कहा कि पहले बीजेपी राज्यसभा से संजय सिंह को सस्पेंड किया. जब इनका उससे भी मन नहीं भरा तो अब उनको गिरफ्तार कर लिया. बीजेपी की यह तानाशाही ही है की वो बिना किसी सबूत के किसी को भी गिरफ्तार कर ले रहे हैं. यह छटपटाहट ही है की जब इनको कोई सबूत नहीं मिला तो उनपर झूठे आरोप लगाओ.

यह भी पढ़ें: Delhi Suicide News: पत्नी की मौत के गम से उबर नहीं पाये ACP, सिर में गोली मार की सुसाइड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget