एक्सप्लोरर

Delhi Politics: अरविंदर सिंह ने BJP-AAP पर साधा निशाना, कहा- ' दोनों दिल्ली के विकास में बड़ी बाधा' 

Arvinder Singh Lovely News: अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि बीजेपी और आप ने जन हित में काम करने के बदले एक-दूसरे के बीच टकराव पैदा कर दिल्ली के संसाधनों को बर्बाद करने पर तुले हैं. 

Delhi News: कांग्रेस नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर अरविंदर सिंह लवली को जिम्मेदारी सौंपकर उनमें बड़ा भरोसा जता दिया है. अरविंदर सिंह लवली ने भी दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालते ही बीजेपी और आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए जनता के विश्वास से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि दोनों पार्टी के नेताओं ने खुद के वर्चस्व को कायम रखने के चक्कर में दिल्ली के विकास को बाधित कर दिया है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी करेगी. 

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल ने उन्हें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त कर जो भरोसा और विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने और संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. राजधानी में अपने 15 साल के शासन के दौरान कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए चहुंमुखी विकास कार्यों और प्रगति की मिसाल की यादों और दिल्ली के लोगों के अनुभव को जागृत करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उत्साहित करें.

भारत जोड़ो यात्रा से नई आशा 

लवली ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रेम और भाईचारे का संदेश फैलाने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक हमारे प्रिय नेता राहुल गांधी की 4000 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा की. भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बड़े पैमाने पर देश के लोगों के बीच नई आशा और उत्साह जागृत हुआ है. इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और दिल्ली के लोगों में भी उत्साह की एक नई लहर पैदा हुई है. उन्होंने कहा कि दिल्ली वाले कांग्रेस सरकार के विकासोन्मुख, प्रगतिशील शासन को याद करते हैं, जिसने अपने 15 साल पुराने शासन के दौरान एक स्थायी विरासत छोड़ी थी और दिल्ली में कांग्रेस को एक बार फिर सत्ता में लाने के लिए दिल्ली के हर घर तक यह संदेश पहुंचाया जाएगा.

दिल्ली के विकास में BJP और AAP बड़ी बाधा 

सीएम अरविन्दर सिंह लवली ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले नौ वर्षों में दिल्ली के बुनियादी ढांचे, मौजूदा परिस्थितियों सहित हर क्षेत्र में गिरावट देखने को मिली है. कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान दिल्ली का सर्वांगीण विकास हुआ था. हमारी दूरदर्शिता व योजनाओं द्वारा किए गए विकास व बहुउद्देशीय प्रगति लगभग हर क्षेत्र में रुक गई है, क्योंकि बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने लोक कल्याण, सुशासन प्रदान करने की बजाय एक-दूसरे के साथ टकराव करके अपना समय और संसाधन बर्बाद कर दिया है.

यह भी पढ़ें:  Parliament Special Session: 'संसद का विशेष सत्र Center-BJP की घबराहट का प्रतीक' सौरभ भारद्वाज बोले- इसका असली मकसद तो कुछ और है

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब उम्मीद है कि...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजेता दहिया ने क्या कहा?
'अब उम्मीद है कि...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजेता दहिया ने क्या कहा?
'अब हम पूरे देश में...', आंदोलन खत्म होने के बाद क्या करेगी CJP? आशुतोष रांका ने बताया प्लान
'अब हम पूरे देश में...', आंदोलन खत्म होने के बाद क्या करेगी CJP? आशुतोष रांका ने बताया प्लान
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील
CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, कहा- सरकार ने मानी हमारी तीनों मांगें
CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, कहा- सरकार ने मानी हमारी तीनों मांगें

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget