एक्सप्लोरर

Delhi की डबल इंजन सरकार पर अर​विंदर सिंह लवली का हमला, कहा- 'MCD में बिना चर्चा के एजेंडा पास करना अलोकतांत्रिक' 

Arvinder Singh Lovely Reaction: अरविंदर सिंह लवली का आरोप है कि 11 माह का कार्यकाल बीतने के बावजूद निगम में स्थायी समिति, जोन कमेटियों का गठन न होने से विकास कार्य ठप्प है.

Delhi MCD News: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ बीजेपी के बाद अब दिल्ली कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है. प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि एमसीडी में निर्वाचित सदस्यों का सत्ताधारी पार्टी द्वारा अपमान करना, तानाशाही रवैये को दर्शाता है. कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी आलोचना करती है. जनहित के मुद्दों पर बात न कर बीजेपी और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर दिल्लीवालों को गुमराह कर रही है. 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पिछले एक वर्ष से जनहित से जुड़ा एक भी काम नहीं किया गया. जबकि इससे पहले 15 साल तक निगम में भाजपा का शासन था, जिन्होंने सारे मानदंड तोड़कर निगम को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया. एमसीडी की सत्ता में आने के बाद से आम आदमी पार्टी का भी दिल्ली नगर निगम में उसी ढर्रे पर चल पड़ी है. 

जनता का भारी नुकसान

अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि एमसीडी सदन की बैठक में जनहित में बहस न करना और बिना चर्चा के सदन में एजेंडा पास करना अलोकतांत्रिक है. उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी और भाजपा के पार्षदों की गुंडागर्दी की वजह से सदन में कोई जनहित के काम न होने के कारण दिल्ली के लोगों को भारी नुकसान हो रहा है. आप और बीजेपी के निगम पार्षदों की नूरा कुश्ती निगम प्रशासन की बहुत बड़ी विफलता है. 11 महीने का वर्तमान कार्यकाल बीतने के बावजूद अभी तक स्टैंडिंग कमेटी और जोन कमेटियों का गठन नही किया गया है. आप सरकार के इस रुख की वजह से दिल्ली में निगम के अंतर्गत आने वाले विभागों में विकास का काम सुचारु रुप से नहीं हो रहा है. जानलेवा प्रदूषण और डेंगू पर नियंत्रण पाने में निगम पूरी तरह विफल रहा. काम करने वाली कमेटियां और जोन के अधिकारियों को निर्देश देने वाला अभी कोई नहीं है.

महिला पार्षदों से बदसलूकी चिंता की बात

दिल्ली नगर निगम के सदन में जनहित के मुद्दे पर बोलते वक्त कांग्रेस महिला पार्षदों के साथ दूसरे दलों के पुरुष पार्षदों द्वारा बदसलूकी करने को चिंताजनक बताया. कांग्रेस पार्षदों द्वारा इस हरकत के विरोध में मेयर का घेराव करते समय पार्षदों द्वारा कांग्रेस दल की नेता नाजिया दानिश के साथ बदसलूकी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गरिमा विहीन करना और सत्तासीन पार्टी की निष्क्रियता को दर्शाता है. कांग्रेस पार्षदों की मांग के पश्चात मेयर और नेता सदन ने आश्वासन दिया कि बदसलूकी करने वाले निगम पार्षदों के खिलाफ सोमवार को जांच की जाएगी और आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी.

हाउस टैक्स जनता से विश्वासघात

जितेंद्र कुमार कोचर ने कहा कि कांग्रेस के समय निगम में ग्रामीण क्षेत्रों में हाउस टैक्स का प्रावधान नहीं था. परंतु भाजपा और आप पार्टी की मिलीभगत से ग्रामीणों पर लगाया गया हाउस टैक्स उनके साथ विश्वासघात है. चुनाव से पूर्व आम आदमी पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्रों को टैक्स के दायरे से दूर रखने का वादा किया था. उन्होंने कहा कि कमेटियों के गठन न होने के कारण स्ट्रीट लाईट का रख-रखाव ठीक नहीं है. जगह-जगह पर कूड़े के ढेर पड़े रहते हैं. दिल्ली में जल भराव एक बड़ी समस्या है और नालों की डिस्लिटिंग और नालियों की सफाई पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है.

Delhi Electricity Bill: सावधान! बिजली बिल जमा न करने को लेकर फोन पर आये चेतावनी भरा मैसेज, भूलकर भी न करें ये काम, वरना...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget