एक्सप्लोरर

पंजाब के AAP विधायकों से अरविंद केजरीवाल बोले, 'फिर दिल्ली में...', पढ़ें बैठक की इनसाइड स्टोरी

AAP MLA Meeting: पंजाब के AAP विधायकों की दिल्ली के कपूरथला हाउस में बैठक हुई. इस बैठक को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संबोधित किया. केजरीवाल ने कहा कि हम फिर पंजाब में सरकार बनाएंगे.

Arvind Kejriwal In AAP MLA Meeting: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की करारी हार के बाद पंजाब में हलचल शुरू हो गई है. इस बीच आप विधायकों की दिल्ली में बैठक हुई. ये बैठक आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुलाई थी. इस दौरान पूर्व सीएम केजरीवाल ने विधायकों से कहा कि अगले दो साल काम पर ध्यान दें, पंजाब में सरकार रिपीट करेंगे और फिर दिल्ली में आएंगे.

बैठक को अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने संबोधित किया. बैठक में विधायकों को निर्देश दिए गए कि अगर कोई अफसर सुनवाई नहीं करता है तो, ऊपर शिकायत करें.

बगावत के दावों पर क्या बोले भगवंत मान?

पंजाब के विधायकों की ये बैठक ऐसे समय में बुलाई गई, जब दिल्ली में आप की हार हुई है और कांग्रेस ने दावा किया है कि आप के 25 से 30 विधायक उसके संपर्क में हैं. कांग्रेस का यह भी कहना है कि पंजाब में मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं.

इन दावों को आप ने खारिज किया है. खुद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार (11 फरवरी) को बैठक के बाद कहा कि हमारे वर्कर डैडिकेटेड हैं. वो किसी लालच के लिए नहीं हैं.

साथ ही उन्होंने नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के दावों पर कहा, ''वो पौने तीन साल से यही कह रहे हैं. उन्हें कहने दें, हमारे विधायकों की गिनती नहीं करो, पहले अपने विधायक दिल्ली में गिन लो.'' कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया है कि AAP के 25 से 30 विधायक संपर्क में हैं.

बता दें कि पंजाब विधानसभा में कुल 117 विधायक हैं. इनमें से AAP के 93 और कांग्रेस के 16 विधायक हैं. यहां सरकार बनाने के लिए 59 विधायकों की जरूरत होती है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में 22 सीटें मिली है. इसी के साथ उन्होंने 10 सालों की सत्ता खो दी. बीजेपी ने यहां 48 सीटों पर जीत दर्ज की है. कांग्रेस लगातार तीसरे चुनाव में खाता खोलने में नाकामयाब रही.

(इनपुट जैनेंद्र कुमार)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ, AQI मध्यम श्रेणी में, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ, AQI मध्यम श्रेणी में, जानें ताजा अपडेट
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget