एक्सप्लोरर

आतिशी को कोर्ट का समन मिलने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'मैंने पहले ही कहा था कि वो गिरफ्तार करेंगे'

Arvind Kejriwal News: बीजेपी के नेता ने सीएम अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी के खिलाफ राउज ऐवन्यू कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है. इसी मामले में कोर्ट ने समन जारी किया.

Arvind Kejriwal On Atishi: दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी को मानहानि के मामले में कोर्ट का समन मिलने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि वो आतिशी को गिरफ्तार करेंगे.

दिल्ली बीजेपी के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कोर्ट में केजरीवाल और शिक्षा मंत्री आतिशी के खिलाफ आपराधिक मानहानि मामले की शिकायत दर्ज की थी. राउज एवेन्यू कोर्ट ने आतिशी के उन आरोपों पर संज्ञान लिया जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के विधायकों को रिश्वत देने और खरीद फरोख्त करने का प्रयास किया. कोर्ट ने 26 जून को पेश होने के लिए कहा है.

क्या है बीजेपी नेता का दावा?

बीजेपी नेता ने दावा किया कि आरोपों को लेकर कोई सबूत नहीं दिए गए. उन्होंने कहा कि इन आरोपों के जरिए आम आदमी पार्टी ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश की.

अरविंद केजरीवाल को राहत

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि राउज एवेन्यू कोर्ट की अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) तान्या बामनियाल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन जारी करने के लिए उनके खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं बनता है.

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, ''मैंने पहले कहा था कि वे अगली बार आतिशी को गिरफ्तार करेंगे. वे अब ऐसा करने की योजना बना रहे हैं. पूर्णत: तानाशाही. पूरी तरह से कमजोर, तुच्छ और झूठे मामलों में वे एक-एक करके AAP के सभी नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं.''

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''अगर मोदी जी दोबारा सत्ता में आए तो हर एक विपक्षी नेता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. AAP महत्वपूर्ण नहीं है, अपने प्यारे देश को तानाशाही से बचाना महत्वपूर्ण है.''

Delhi News: दिल्ली में पानी बर्बाद किया तो कटेगा चालान, मंत्री आतिशी ने बताया प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में रिश्तों का खूनी अंत! अनुज ने सो रही पत्नी सोनम पर किए ताबड़तोड़ वार, लखनऊ से लाया था चाकू
दिल्ली में रिश्तों का खूनी अंत! अनुज ने सो रही पत्नी सोनम पर किए ताबड़तोड़ वार, लखनऊ से लाया था चाकू
दिल्ली में गर्मी का डबल अटैक! 4 साल में सबसे गर्म रातें, आखिर कब होगी बारिश IMD ने दिया अपडेट
दिल्ली में गर्मी का डबल अटैक! 4 साल में सबसे गर्म रातें, आखिर कब होगी बारिश IMD ने दिया अपडेट
नई EV पॉलिसी 2026 के बाद दिल्ली में होंगे क्या-क्या बदलाव, कैसे होगा फायदा? जानें सबकुछ
नई EV पॉलिसी 2026 के बाद दिल्ली में होंगे क्या-क्या बदलाव, कैसे होगा फायदा? जानें सबकुछ
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, याचिका में CBI जांच की मांग
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, याचिका में CBI जांच की मांग

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका में अब कुछ भी करेंगे डोनाल्ड ट्रंप? सुप्रीम कोर्ट ने दी राष्ट्रपति को खुली छूट, जानें क्या सुनाया फैसला?
अमेरिका में अब कुछ भी करेंगे ट्रंप? SC ने दी राष्ट्रपति को खुली छूट, जानें क्या सुनाया फैसला?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, समस्तीपुर का बिजेन्द्र निकला मास्टरमाइंड, 3 अरेस्ट
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, समस्तीपुर का बिजेन्द्र निकला मास्टरमाइंड, 3 अरेस्ट
पूर्वोत्तर में बाढ़ से बहे पुल, यूपी-दिल्ली में अब भी आग उगल रहा सूरज, मानसून आखिर कहां पहुंचा?
पूर्वोत्तर में बाढ़ से बहे पुल, यूपी-दिल्ली में अब भी आग उगल रहा सूरज, मानसून आखिर कहां पहुंचा?
वैभव से बड़ा भविष्य कौन? गौतम गंभीर पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित शर्मा का जिक्र कर दे दिया बड़ा बयान
वैभव से बड़ा भविष्य कौन? गौतम गंभीर पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित शर्मा का जिक्र कर दे दिया बड़ा बयान
Cocktail 2 BO Collection Day 11:'वेलकम टू द जंगल' के आगे दूसरे मंडे भी चला 'कॉकटेल 2' का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट, अब तोड़ेगी इस फिल्म का रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' के आगे दूसरे मंडे भी चला 'कॉकटेल 2' का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट
बचा कौन रहा था? 3 महीने पहले ही चढ़ावा चोरी का चल गया था पता! राम मंदिर ट्रस्ट ने फिर भी कर दी गलती
बचा कौन रहा था? 3 महीने पहले ही चढ़ावा चोरी का चल गया था पता! राम मंदिर ट्रस्ट ने फिर भी कर दी गलती
ऐसा क्रेज कि मिनटों में बिक गई इस Ferrari की सारी यूनिट्स, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानिए सब
ऐसा क्रेज कि मिनटों में बिक गई इस Ferrari की सारी यूनिट्स, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानिए सब
रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आवेदन 30 जून से शुरू; जानें सैलरी
रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आवेदन 30 जून से शुरू; जानें सैलरी
Embed widget