एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल का बड़ा खुलासा, 'कांग्रेस के साथ हमारी बातचीत हुई, उसने कहा कि...'

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि गुजरात सरकार के एक मंत्री से मुलाकात हुई. इस दौरान उन्होंने बताया कि बीजेपी के 30 साल के शासन से यहां की जनता त्रस्त है.

Arvind Kejriwal Speech: गुजरात की विसाबदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर जीत से आम आदमी पार्टी (AAP) उत्साहित है. पार्टी ने इसी के साथ मिशन 2027 में जुट गई है. पंजाब और गुजरात में 2027 में विधानसभा के चुनाव होंगे. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उप-चुनाव नतीजों पर कहा कि  गुजरात की ये जीत, 2027 के चुनाव की तरफ इशारा है. 

विसाबदर से जीतने वाले गोपाल इटालिया और लुधियाना पश्चिम से जीतने वाले संजीव अरोड़ा के साथ दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा, ''गुजरात की जनता त्रस्त हो गई है. गुजरात सरकार का एक मंत्री मुझे मिला. मुझे बताया कि बीजेपी के 30 साल के शासन से यहां की जनता त्रस्त है. उन्हें हराना चाहती है, लेकिन बीजेपी का प्रशासन पर ऐसी पकड़ है कि पता नहीं हो पाएगा या नहीं हो पाएगा.''

आप विकल्प की तरह- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''मैंने कहा कि ये जनतंत्र है, जिस दिन जनता खड़ी हो जाएगी, बड़े-बड़े सिहासन हिल जाएंगे. गुजरात की ये जीत, 2027 के चुनाव की तरफ इशारा है. ये दिखाता है कि गुजरात की जनता के पास आज तक विकल्प नहीं था. अब आप विकल्प की तरह आई है. आप में उम्मीद की तरह देखते हैं.''

उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, ''कांग्रेस विकल्प नहीं है, कांग्रेस, बीजेपी के गोद में जाकर बैठी है. जेब में है. पिछले चुनाव में कांग्रेस को 17 सीटें मिली. उसके 17 में 5 विधायक बीजेपी में चले गए. हमें 5 सीटें मिली, पांच में से एक विधायक बीजेपी में चला गया.''

कांग्रेस से क्या हुई बातचीत?

केजरीवाल ने कहा, ''कांग्रेस के साथ हमारी बातचीत हुई, बातचीत हुई कि तुम्हारी पांच सीटें हैं, हमारी एक सीट है. कांग्रेस ने कहा कि इन पांच पर आप चुनाव नहीं लड़ो, हम एक सीट पर चुनाव नहीं लड़ेंगे. हमने कहा ठीक है, उन पांच सीटों पर पिछली बार चुनाव हुए, वहां आप नहीं लड़ी. इसबार आप की सीट पर चुनाव हुआ, बीजेपी से आदेश आया, कांग्रेस उस आदेश को मना नहीं कर सकती थी, कांग्रेस ने आप को धोखा दिया और उम्मीदवार उतारा. हमें हराने के लिए उतारा, लेकिन हम जीत गए. वो पांचों सीट हार गए.''

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये साफ दिखाता है कि कांग्रेस से देश को उम्मीद नहीं है. कांग्रेस की टॉप मोस्ट लीडरशिप बीजेपी से मिली हुई है.  इस बात के सबूत है. गली-गली जो कांग्रेस का कार्यकर्ता घूमता है, वो ठगा महसूस कर रहा है. आप सिस्टम से लड़ रही है. कांग्रेस के 70 बड़े नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं.

किसे कितने वोट?

विसाबदर सीट से इटालिया ने 17554 वोटों से जीत दर्ज की. उन्हें 75942 वोट मिले. बीजेपी के किरीट पटेल को 58388 वोट मिले. कांग्रेस के नितिन रणपरिया को 5501 वोट मिले. वहीं कडी सीट पर बीजेपी के राजेंद्र कुमार ने जीत दर्ज की. उन्हें 99742 वोट मिले. कांग्रेस के उम्मीदवार रमेश चावड़ा को 60290 वोट मिले. आप के जगदीश चावड़ा को 3090 वोट मिले. 

लुधियाना पश्चिम में संजीव अरोड़ा को 35179 वोट मिले और वो जीते. वहीं कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 24542 वोट मिले. बीजेपी के जीवन गुप्ता को 20323 वोट मिले. अकाली दल के परोपकार सिंह घुम्मन को 8203 वोट मिले.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget