एक्सप्लोरर

Bikram Singh Majithia Arrested: अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार, 25 ठिकानों पर छापे

वरिष्ठ अकाली नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के कई ठिकानों पर पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को छापेमारी की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. ब्यूरो 2021 के एक ड्रग्स मामले की जांच कर रहा है.

Bikram Singh Majithia Arrested: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अकाली नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को बुधवार (25 जून) को गिरफ्तार किया. इससे पहले पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मजीठिया के करीब 25 ठिकानों पर छापेमारी की. इसके बाद उन्हें अमृतसर में उनके घर से गिरफ्तार किया गया. 

इसको लेकर मजीठिया की पत्नी और अकाली दल की विधायक गनीव कौर मजीठिया ने दावा किया कि ब्यूरो की 30 सदस्यीय टीम उनके घर में घुसी.

गिरफ्तारी का वीडियो शेयर करते हुए मजीठिया ने एक्स पर लिखा, ''मैं गुरु साहिब का बेटा हूं. मैंने पंजाब के मुद्दों को आगे बढ़ाया है और आगे भी उठाते रहेंगे.''

गिरफ्तारी से पहले बिक्रम मजीठिया ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें अमृतसर में उनके घर पर कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं. मजीठिया ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि भगवंत मान सरकार उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है क्योंकि उसे मादक पदार्थ मामले में उनके खिलाफ कुछ भी नहीं मिला है.

मजीठिया ने कहा, ''भगवंत मान जी, यह समझ लीजिए, चाहे आप कितनी भी प्राथमिकी दर्ज करा लें, न तो मैं डरूंगा और न ही आपकी सरकार मेरी आवाज दबा सकती. मैंने हमेशा पंजाब के मुद्दों के बारे में बात की है और ऐसा करता रहूंगा.''

क्या है मामला?

पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) मजीठिया के खिलाफ 2021 के ड्रग्स मामले की जांच कर रही है. अकाली नेता को मामले के संबंध में कई बार तलब किया गया और उनसे पूछताछ की गई.

इस साल मार्च में, एसआईटी ने दावा किया था कि उसने मजीठिया और उनके परिवार से जुड़ी कंपनियों में 'संदिग्ध वित्तीय लेनदेन' का पता लगाया है. मजीठिया के खिलाफ ड्रग्स मामले की जांच कर रही एसआईटी ने तब कहा था कि उसने विदेश में वित्तीय लेनदेन का पता लगाने के लिए अपनी जांच का दायरा बढ़ाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब: मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, जमानत याचिका पर HC का आया फैसला
पंजाब: मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, जमानत याचिका पर HC का आया फैसला
सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'
सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget