एक्सप्लोरर

जाट नेताओं से मिले अरविंद केजरीवाल, BJP वालों से पूछा- ये बताओ केंद्र की OBC लिस्ट में इन्हें कब डालोगे? 

Arvind Kejriwal On Jat Reservation: पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पिछले 10 सालों से आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी द्वारा ठगे जाने पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि जाट समाज के साथ अन्याय हो रहा है.

Jat Delegation Meet Arvind Kejriwal: दिल्ली विधानसभा चुनाव की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में चुनावी समीकरण हर रोज बनते बिगड़ते नजर आ रहे हैं. इस बीच खबर है कि सोमवार (13 जनवरी) को जाट नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की. 

दिल्ली के जाट नेताओं ने मुलाकात के दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल से जाट समाज को केंद्र की ओबीसी लिस्ट में शामिल करने के मसले पर चर्चा की. 

दिल्ली के जाट नेताओं से मुलाकात के दौरान पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पिछले 10 सालों से आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी द्वारा ठगे जाने पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा, "जाट समाज के साथ अन्याय हो रहा है. आम आदमी पार्टी जाट समाज की इस जायज मांग के साथ है."

अरविंद केजरीवाल ने इस मसले पर पूछा है कि बीजेपी जाट समाज को कब OBC लिस्ट में शामिल करेगी, ये बताए. उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार के संस्थानों में दिल्ली के जाट समाज को आरक्षण नहीं मिलता है. नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने कई बार जाट समाज को केंद्र की OBC लिस्ट में डालने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं किया गया. "

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और BJP नेताओं से पूछना चाहता हूं कि वे दिल्ली के जाट समाज को OBC लिस्ट में कब डालेंगे?

प्रतिनिधिमंडल को AAP ने दिया बड़ा भरोसा 

उन्हेंने कहा कि अगर दिल्ली में राजस्थान के जाट समाज के लोग इलाज करवाने आते हैं या जाटों के बच्चों को दिल्ली के कॉलेजों में कहीं दाखिला लेने आते हैं तो उन्हें ओबीसी आरक्षण का लाभ मिलता है, लेकिन दिल्ली के जाटों को ये सुविधा हासिल नहीं है. जबकि केंद्र सरकार ने जाटों को 2015, 2017 और 2022 में केंद्रीय ओबीसी कोटे में डालने का भरोसा दिया था.

AAP वाले नहीं चाहते जाटों को मिले कोटे का लाभ 

इस मसले पर बीजेपी नेताओं का कहना है कि अरविंद केजरीवाल सरकार की तरफ से ओबीसी कमिशन को कोई प्रस्ताव अभी तक नहीं भेजा गया है. जाटों को आरक्षण इस वजह से नहीं मिल पाया है. अरविंद केजरीवाल सरकार चाहती ही नहीं की जाटों को ओबीसी कोटे का लाभ मिले. 

Avadh Ojha: क्या दिल्ली में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए वोटर लिस्ट में नाम होना जरूरी? अवध ओझा के केस से समझें

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget