एक्सप्लोरर

Avadh Ojha: क्या दिल्ली में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए वोटर लिस्ट में नाम होना जरूरी? अवध ओझा के केस से समझें

Avadh Ojha Nomination Issue: आप प्रत्याशी अवध ओझा ने अपना वोट ग्रेटर नोएडा से दिल्ली ट्रांसफर कराने के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनका नाम दिल्ली क्षेत्र से मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है.

Delhi Election 2025 Nomination Rules: दिल्ली के किसी भी क्षेत्र में मतदाता सूची में नाम अभी तक दर्ज न होने के कारण पटपड़गंज से आप प्रत्याशी अवध ओझा का चुनाव लड़ना कानूनी दांव पेंच में फंस गया है. इसको लेकर सोमवार को आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस को संबोधित किया है. उन्होंने दिल्ली चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए हैं. 

ऐसे में सवाल यह उठता है कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए शर्तें क्या-क्या हैं, जिस पर खरा उतरना सभी प्रत्याशी के लिए जरूरी होता है. 

विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए क्या हैं नियम?

  • किसी भी राज्य से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी का भारतीय नागरिक होना जरूरी है.
  • प्रत्याशी की न्यूनतम आयु 25 साल से कम नहीं होना चाहिए.
  • मानसिसक स्तर पर उम्मीदवार का स्वस्थ होना जरूरी.
  • जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अनुसार प्रत्याशी जहां से चुनाव लडना चाहता है, उसे उस राज्य के किसी भी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से मतदाता होना चाहिए. 
  • प्रत्याशी का भारत सरकार या किसी राज्य सरकार के अधीन भारतीय संघ के मंत्री के अलावा किसी भी लाभ के पद पर नहीं होना चाहिए.

ऐसे समझें मामला 

दरअसल, भारतीय राजनीति व्यवस्था त्रिस्तरीय चुनाव के तहत संचालित है. ये स्तर हैं- केंद्र, राज्य और स्थानीय निकाय. तीनों स्तर पर राजनीतिक प्रतिनिधियों का चयन चुनाव के माध्यम से होता है. केंद्र में सरकार गठन के लिए लोकसभा चुनाव, राज्य में सरकार बनाने के लिए विधानसभा चुनाव और लोकल बॉडी के लिए जिला पंचायत चुनाव या शहरी निकाय चुनाव कराए जाते हैं. इन्हीं चुनावों के जरिए हर स्तर पर प्रतिनिधि चुने जाते हैं. 

लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय स्तर पर होता है. यही वजह है कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी का भारत का नागरिक होना जरूरी है. जबकि विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी का भारतीय नागरिक होने के साथ संबंधित राज्य के किसी भी क्षेत्र से मतदाता सूची में नाम होना चाहिए.

अवध ओझा का मामला यहीं पर आकर फंस गया. मतदाता सूची में उनका नाम अभी तक ग्रेटर नोएडा से है. उन्होंने ग्रेटर नोएडा से वोट ट्रांसफर करने के लिए आवेदन किया था, लेकिन अंतिम तिथि को लेकर विवाद होने से उनका नाम दिल्ली के किसी क्षेत्र से मतदाता सूची में अभी तक दर्ज नहीं हो पाया है. यही वजह है कि उनकी उम्मीदवारी को लेकर सवाल उठ खड़े हुए हैं. चर्चा इस बात की है कि क्या अवध ओझा बतौर आप प्रत्याशी पटपड़गंज से चुनाव लड़ पाएंगे?

Muslim Voters: मुस्लिम मतदाताओं पर टिकी है AAP-Congress की सियासी उम्मीदें, समझें कैसे?

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. दो दशक से ज्यादा समय से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में न्यूज रिपोर्टिंग और स्टोरी राइटिंग का अनुभव. पॉलिटिक्स, क्राइम और जनहित की खबरों को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में समसामयिक और ऐतिहासिक मसलों पर परिचर्चा में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में CNG ऑटो, माल गाड़ियों पर रोक, 2027 से बदलेगा रजिस्ट्रेशन नियम
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो, माल गाड़ियों पर रोक, 2027 से बदलेगा रजिस्ट्रेशन नियम
26 घंटे बाद भी नहीं मिला 15 साल का मिथुन, मां की पुकार- 'मेरा बच्चा मुझे लाकर दे दो'
26 घंटे बाद भी नहीं मिला 15 साल का मिथुन, मां की पुकार- 'मेरा बच्चा मुझे लाकर दे दो'
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget