एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे अरविंद केजरीवाल, क्या है वजह?

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े ईडी के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दी है. इसके बाद आप ने खुशी जताते हुए सत्यमेव जयते कहा है.

Arvind Kejriwal Interim Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने शुक्रवार (12 जुलाई) को ईडी के मामले में उन्हें अंतरिम जमानत दी. केजरीवाल ने ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती दी थी. अंतरिम जमानत के बाद भी सीएम केजरीवाल को सीबीआई के मामले में जेल में ही रहना होगा.

सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी (आप) ने खुशी जताई और अपने एक्स हैंडल पर सत्यमेव जयते लिखा. 

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर 10 मई को सीएम केजरीवाल को 21 दिनों की अंतरिम जमानत दी थी. लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए मिली इस जमानत की अवधि दो जून को खत्म हुई और उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया.

21 मार्च को ईडी ने किया था गिरफ्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. उन्हें निचली अदालत ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर इस मामले में 20 जून को जमानत दी थी.

हालांकि, ईडी ने अगले ही दिन दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया. हाई कोर्ट ने रिहाई पर रोक लगा दी. इसके खिलाफ उन्होंने ऊपरी अदालत का रुख किया. इसपर सुनवाई होनी है.

इस बीच 26 जून को सीबीआई ने कथित आबकारी नीति घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इस गिरफ्तारी को उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है.

सुप्रीम कोर्ट में क्या है मामला?

ईडी की गिरफ्तारी को अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. आज अदालत ने अंतरिम जमानत देते हुए गिरफ्तारी को चुनौती देने के मामले में बड़ी बेंच के पास भेज दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने जो मामला बड़ी बेंच के पास भेजा है वह PMLA के सेक्शन 19 का है जिसके तहत यह सवाल उठाया गया है कि अगर कोई आरोपी पूछताछ में शामिल हो रहा है तो क्या उसकी गिरफ्तारी जरूरी है?

दिल्ली सरकार ने PUC सर्टिफिकेट के बढ़ाए शुल्क, जानें- पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने क्यों जताई नाराजगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP नेता शाहनवाज हुसैन का बड़ा बयान, 'किसी की हिम्मत नहीं कि वो गाय काट दे और हम...'
BJP नेता शाहनवाज हुसैन का बड़ा बयान, 'किसी की हिम्मत नहीं कि वो गाय काट दे और हम...'
जिमखाना क्लब और केंद्र सरकार के बीच सीधी टक्कर, 26 मई को HC करेगा सुनवाई
जिमखाना क्लब और केंद्र सरकार के बीच सीधी टक्कर, 26 मई को HC करेगा सुनवाई
इंडिया गठबंधन का जिक्र कर ममता बनर्जी पर पूर्व सांसद का निशाना, 'जब सत्ता में होते हैं तो...'
इंडिया गठबंधन का जिक्र कर ममता बनर्जी पर पूर्व सांसद का निशाना, 'जब सत्ता में होते हैं तो...'
Weather Live Updates: लखनऊ में भीषण गर्मी से राहत देने के लिए अनोखा फैसला, राजस्थान में इस हफ्ते के लिए अलर्ट जारी
लखनऊ में भीषण गर्मी से राहत देने के लिए अनोखा फैसला, राजस्थान में इस हफ्ते के लिए अलर्ट जारी

वीडियोज

Sansani | Coimbatore News: एकतरफा प्यार का 'बमबाज' दिलजला! | CCTV | Breaking News | Crime News
Coimbatore News | Breaking News: एकतरफा प्यार में युवती के घर के अंदर फेंका बम... | ABP News
Bharat Ki Baat | UP Power Crisis : लखनऊ में सबस्टेशन पर जनता का भारी हंगामा | CM Yogi | Akhilesh
Chitra Tripathi | US-Iran War: डील के दावों के बीच Trump ने दिखाई बम की तस्वीर | Hormuz
Petrol Price Hike | Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई का सीधा हमला, जनता में आक्रोश | Petrol Price

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शांति दूत बना पाकिस्तान अब बन सकता है ‘खलनायक’! ट्रंप के अब्राहम अकॉर्ड्स से फंस गए शहबाज
शांति दूत बना पाकिस्तान अब बन सकता है ‘खलनायक’! ट्रंप के अब्राहम अकॉर्ड्स से फंस गए शहबाज
बांकीपुर सीट से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर? बोले- 'अगर BJP को हराना है तो...'
बांकीपुर सीट से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर? बोले- 'अगर BJP को हराना है तो...'
'कितने गंदे कमेंट, वो...' किस पर भड़की श्रेयस अय्यर की बहन? IPL में बनाए वीडियो पर भी दी सफाई
'कितने गंदे कमेंट, वो...' किस पर भड़की श्रेयस अय्यर की बहन? IPL में बनाए वीडियो पर भी दी सफाई
4 मिनट 7 सेकंड का 21 साल पुराना रोमांटिक सॉन्ग, 30 मिनट में हुआ था तैयार, तपती गर्मी में शूट हुआ था किसिंग सीन
4 मिनट 7 सेकंड का 21 साल पुराना रोमांटिक सॉन्ग, 30 मिनट में हुआ था तैयार, तपती गर्मी में शूट हुआ था किसिंग सीन
मिडिल ईस्ट संकट के बीच पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर आया निर्मला का बयान, जानें क्यों बोलीं 3F पर करें फोकस
मिडिल ईस्ट संकट के बीच पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर आया निर्मला का बयान, जानें आगे क्या होगा
दिल्ली के तीन बड़े अस्पतालों की कमान संभाल रहीं महिला डॉक्टर, जानें कैसे पहुंचीं इस मुकाम तक
दिल्ली के तीन बड़े अस्पतालों की कमान संभाल रहीं महिला डॉक्टर, जानें कैसे पहुंचीं इस मुकाम तक
इंसानी शरीर की सीमा पर पहुंची गर्मी!” WHO की पूर्व वैज्ञानिक की चेतावनी- हीटवेव अब बन सकती है जानलेवा
इंसानी शरीर की सीमा पर पहुंची गर्मी!” WHO की पूर्व वैज्ञानिक की चेतावनी- हीटवेव अब बन सकती है जानलेवा
रात के अंधेरे में चमकी ‘सीमा की लकीर’! आसमान से दिखा भारत-पाक बॉर्डर का हैरान कर देने वाला नजारा
रात के अंधेरे में चमकी ‘सीमा की लकीर’! आसमान से दिखा भारत-पाक बॉर्डर का हैरान कर देने वाला नजारा
Embed widget