एक्सप्लोरर

छठे समन के बाद क्या CM केजरीवाल होंगे पेश, जानें- कब कब ED भेज चुकी है नोटिस

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को छठा समन जारी किया है. उन्हें 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है.

Arvind Kejriwal ED Summon: केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है. यह ईडी का छठा समन है. केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है.

ईडी ने पिछले साल दो नवंबर को पहला समन जारी किया था. दूसरी बार उन्हें 21 दिसंबर को समन भेजा गया था. इस साल उन्हें चौथी बार समन किया गया है. उन्हें 3 जनवरी, 13 जनवरी और 31 जनवरी को समन किया गया था. 

'राजनीति से प्रेरित'

अरविंद केजरीवाल ईडी के समन को राजनीति से प्रेरित बताते हुए पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए. उनका कहना है कि बीजेपी का मकसद आम आदमी पार्टी (आप) को खत्म करना है. साथ ही आम आदमी पार्टी कहती रही है कि लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश है.

सीएम अरविंद केजरीवाल का बयान

समन को लेकर 9 फरवरी को ही अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि तुम जितने समन भेजोगे, हम उतने स्कूल बनायेंगे. आप अपना धर्म करो, हम अपना धर्म निभायेंगे.

सीएम केजरीवाल के एजेंसी के सामने पेश नहीं होने पर पिछले दिनों ईडी ने कोर्ट का रुख किया था. ईडी की शिकायत पर कोर्ट ने केजरीवाल को समन जारी कर 17 फरवरी को पेश होने को कहा है. अदालत ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल प्रथम दृष्टया इसका अनुपालन करने के लिए कानूनी रूप से बाध्य हैं.

दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) और आप नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) को गिरफ्तार कर चुकी है. दोनों वरिष्ठ नेता इस समय न्यायिक हिरासत में हैं. इसके अलावा ईडी आम आदमी  पार्टी (AAP) के संचार प्रभारी विजय नायर और कुछ कारोबारियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

अजय माकन को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, अब इस भूमिका में दिखेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget