एक्सप्लोरर

'बीजेपी का मकसद हमारी...', AAP संगठन की बैठक में बोले पूर्व CM अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने BJP पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजधानी के अंदर इन्होंने नालियों में सीमेंट के बड़े बड़े ब्लॉक डाल दिए ताकि जनता को परेशान किया जा सके.

Arvind Kejriwal Attack On BJP: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार (19 अक्टूबर) को सभी मंडल प्रभारियों, मंडल अध्यक्ष और संगठन सचिव के साथ बैठक की. इस दौरान पूर्व सीएम ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में किसी भी पार्टी को इतना परेशान नहीं किया गया जितना हमें किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी वालों ने विकास का काम रोककर जनता को परेशान किया.

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''बीजेपी का मकसद हमारी पार्टी तोड़ने का था लेकिन हमारी पार्टी एक रही. उसकी वजह आप सब लोग और हमारे कार्यकर्त्ता हैं. भारत के इतिहास में इतना किसी भी पार्टी को परेशान नहीं किया गया जितना हमें परेशान किया गया है. आपलोगों की वजह से पार्टी मजबूती से खड़ी रही. विधायकों को तो छोड़िए ये हमारे एक कार्यकर्ता को भी नहीं तोड़ पाए''

ऐसा काम तो देश के गद्दार करते हैं- केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने आगे कहा, ''दिल्ली के अंदर इन्होंने नालियों के अंदर सीमेंट के बड़े बड़े ब्लॉक डाल दिए ताकि दिल्ली की जनता को परेशान किया जा सके. अपने ही शहर, अपने ही देश को बर्बाद कौन करता है. ऐसा काम तो देश के गद्दार करते हैं. इसलिए इनलोगों ने हमें जेल में डाला. दिल्ली के लोगों ने ट्रेलर देख लिया. पिछले एक साल का बीजेपी का राज दिल्ली ने देख लिया. अगर बीजेपी को पांच साल दे दिया तो ये क्या हाल करेंगे, ये लोगों ने देख लिया.'' 

बीजेपी ने LG का इस्तेमाल करके काम रोके- केजरीवाल

केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा, ''इन्होंने एलजी का इस्तेमाल करके काम रोके. उसी एलजी का इस्तेमाल करके ये काम करवा देते. जितने काम हमने किए हैं उससे डबल काम करवा सकते थे. जितनी सड़कें हैं, उसे चमका देते. जब हम सारे जेल में थे, उस वक्त ये दिल्ली को इतना चमका देते तो मैं जेल से आता तो मुझे पूछने वाला कोई नहीं मिलता. कहते आपकी अब जरुरत नहीं है. दिल्ली को बदनाम करने का काम यह लोग कर रहे हैं. 

अच्छा काम करने की बीजेपी की नीयत नहीं- केजरीवाल

उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने की बीजेपी की ना तो नीयत है और ना ही काबिलियत है. बीजेपी ने दिल्ली के विकास कार्यों को रोकने का काम किया है. हमारा संगठन आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है. दिल्ली के अपने सभी संगठन के साथियों के साथ मुलाक़ात का जिक्र करते हुए उन्होंने सभी को शुक्रिया कहा. उन्होंने आगे कहा, ''जितने काम इन्होंने रोके हैं, जेल से आने के बाद मैं सारे काम को एक-एक कर शुरु करवा रहा हूं. 

ये भी पढ़ें:

'चुनाव के लिए अगर हमें....', दिल्ली में वायु प्रदूषण पर संजय सिंह का BJP पर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget