एक्सप्लोरर

MCD Mayor Election: 'बीजेपी ने कई तरह की...', एमसीडी मेयर चुनाव के बाद अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

MCD Mayor Election Result: दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने MCD के नवनिर्वाचित दलित मेयर महेश कुमार को बधाई दी. उन्होंने कहा कि आप मन लगाकर एमसीडी में हो रहे अच्छे कामों को आगे बढ़ाएं. 

Delhi MCD Mayor Election 2024: दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महेश कुमार खींची ने जीत हासिल की है. साथ डिप्टी मेयर के पद पर भी AAP की जीत हुई, जिसके बाद पूरे AAP खेमे में खुशी की लहर है. इस मौके पर AAP नेताओं ने कहा कि दिल्ली को दलित मेयर मिल गया.

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने पूरी कोशिश की कि दिल्ली को दलित मेयर न मिल सके. इसके लिए बीजेपी ने कई तरह की साजिशें कर मेयर चुनाव में अड़चनें लगाई, लेकिन गुरुवार को आखिकार सिविक सेंटर में मेयर का चुनाव संपन्न हुआ और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महेश कुमार खींची शानदार जीत दर्ज कर दिल्ली के मेयर चुन लिए गए.

'हक मारने की कोशिश सफल नहीं होने देंगे'

वहीं, AAP प्रत्याशी रवींद्र भारद्वाज डिप्टी मेयर चुने गए हैं. दिल्ली मेयर का चुनाव जीतने पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने महेश कुमार को ढेर सारी बधाई दी है. उन्होंने महेश कुमार से कहा कि आप मन लगाकर जनता के लिए काम करें और एमसीडी में हो रहे अच्छे कामों को आगे बढ़ाएं. आम आदमी पार्टी बाबा साहिब के सपनों और आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है. कोई भी पार्टी यदि दलित समाज का हक मारने की कोशिश करेगी तो उसे सफल नहीं होने देंगे.

उन्होंने रविंद्र भारद्वाज को डिप्टी मेयर चुने जाने पर बधाई देते हुए उनसे निगम में हो रहे जनहित के कामों को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए कहा है. डॉ. शैली ओबेरॉय ने महेश कुमार और रवींद्र भारद्वाज को जीत पर बधाई दी. आम आदमी पार्टी ने इसे दिल्ली की जनता की जीत बताया है.

'बाबा साहब के संविधान की विजय'

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के नए मेयर के रूप में आम आदमी पार्टी के महेश कुमार खींची जी को दिल से मुबारकबाद! यह सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि दिल्ली के लोगों की आवाज और बाबा साहब के संविधान की विजय है. दलित विरोधी ताकतों ने चुनाव में बाधा डालने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन संविधान और जनता का हौसला हर साजिश पर भारी पड़ा. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की बदौलत दिल्ली को एक दलित मेयर मिला. मुझे पूरा भरोसा है कि महेश कुमार खींची के नेतृत्व में एमसीडी में अरविंद केजरीवाल जी के विकास के विजन को नई ऊंचाई मिलेगी. जय संविधान, जय लोकतंत्र.

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की जो नीतियां हैं, उन्हें महेश कुमार दिल्ली के अंदर एमसीडी में लागू करने का प्रयास करेंगे. जो हमारी प्राथमिकता है, दिल्ली साफ और स्वच्छ हो, उस जन आकांक्षाओं का पूरा करने का प्रयास करेंगे. मैं आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल, एक-एक कार्यकर्ता और पार्षदों की ओर से महेश कुमार को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.  

उधर, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दलित विरोधी भाजपा ने षड्यंत्र रचकर मेयर चुनाव में देरी करवाई. लेकिन एक बार फिर बाबा साहेब के संविधान की जीत हुई है. आम आदमी पार्टी की बदौलत दिल्ली को दलित मेयर मिला. महेश कुमार खींची को मेयर बनने पर बधाई. मुझे उम्मीद है कि आपके नेतृत्व में एमसीडी में अरविंद केजरीवाल के काम की राजनीति आगे बढ़ेगी. आति़शी ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि भाजपा की गुंडागर्दी हार गई और लोकतंत्र की जीत हुई, डिप्टी मेयर बनने पर रविन्द्र भारद्वाज को बधाई.

'दिल्ली की भलाई के लिए काम करेंगे'

एमसीडी मेयर चुनाव में जीत हासिल करने के बाद महेश कुमार खींची ने कहा कि सबसे पहले मैं हमारे पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं. जिन्होंने एक छोटे से कार्यकर्ता को इतने बड़े पद पर बैठाया. सब जानते हैं कि किस कारण से चुनाव नहीं हो रहे थे. यह भाजपा की शरारत रही है जिसके कारण चुनाव नहीं हो पाया. कोई बात नहीं, हमें आगे पांच महीने का जो भी समय मिला है उसमें हम दिल्ली की भलाई के लिए काम करेंगे और दिल्ली की सेवा करेंगे.

महेश कुमार खींची ने आगे कहा कि जीत तो जीत होती है, चाहे तीन वोट से हो या एक वोट से हो. अगले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी जमकर काम कर रही है. क्योंकि इतिहास गवाह है कि जो काम आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली और दिल्लीवासियों के लिए किया है. ऐसा काम अब तक किसी पार्टी ने नहीं किया है. अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पूरी दिल्ली खुशहाल है और विकास की ओर जा रही है. किसने क्रॉस वोटिंग की है इसका तो कोई निर्णय नहीं कर सकता. पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उसपर काम करेगा.

Delhi Pollution: दिल्ली में 8 स्थानों पर प्रदूषण से बिगड़े हालात, अमेरिकी दूतावास इलाके में AQI 450 के पार

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget