एक्सप्लोरर

Exclusive: जीते तो CM बनेंगे या मेंटर की भूमिका में रहेंगे? अरविंद केजरीवाल ने साफ की तस्वीर

Delhi Election 2025: दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी कमर कस चुकी है. पार्टी के सबसे बड़े चेहरे अरविंद केजरीवाल ने कई मुद्दों पर विस्तार से बात की.

दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. उन्होंने दिल्ली में जीत का दावा किया और कहा कि हम अपने काम के दम पर जनता के बीच जा रहे हैं. जब उनसे ये सवाल किया गया कि अगर विधानसभा चुनाव में जीत मिली तो क्या आप फिर से सीएम बनेंगे या मेंटर की भूमिका में रहेंगे, इस पर उन्होंने जवाब दिया.

'जनता के सर्टिफिकेट का इंतजार'

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैंने जब इस्तीफा दिया था तो कहा था कि अगर दिल्ली की जनता मुझे वोट देकर दोबारा जीत दिलाती है तभी मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा. अगर जनता को लगता है कि मैं ईमानदार हूं तो मुझे वोट दे. अगर जनता को लगता है कि बेईमान हूं तो मुझे वोट न दे. जनता के सर्टिफिकेट का इंतजार है."

'हमारी टीम बहुत अच्छी है'

अरविंद केजरीवाल का मुख्य रणनीतिकार कौन है, इस पर उन्होंने कहा, "मैं खुद ही हूं. लेकिन हमारे साथ हमारी टीम बहुत अच्छी है. पढ़े लिखे लोगों की टीम हमारे साथ है."

इस बार दिल्ली की जनता किस मुद्दे पर वोट डालेगी, इस पर केजरीवाल ने कहा, "सबसे बड़ा मुद्दा है कि अगर आपने उनको वोट दे दिया तो आपको मिलने वाली सारी सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी. इसका सबसे बड़ा सबूत ये है कि इनकी 20 राज्यों में सरकार है, किस भी राज्य में 24 घंटे बिजली नहीं है. अगर आपने उनको वोट दे दिया तो दिल्ली में लंबे-लंबे पावर कट लगेंगे."

'...तो मुफ्त बिजली बंद हो जाएगी'

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "अगर लोगों ने उन्हें वोट दे दिया तो मुफ्त बिजली बंद हो जाएगी. दिल्ली के स्कूल खराब हो जाएंगे. उनको वोट देने पर फिर से अस्पताल खराब हो जाएंगे. मोहल्ला क्लिनिक बंद कर दिए जाएंगे. महिलाओं को मिलने वाले फ्री बस का सफर बंद हो जाएगा. सबसे बड़ा मुद्दा यही है कि दिल्ली की जनता को मिलने वाली सारी सुविधाएं खत्म हो जाएंगी."

'ये तीन बड़े काम मैं करना चाहता हूं'

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैं दिल्ली की सड़कों को यूरोपियन मॉडल की तर्ज पर शानदार बनाना चाहता हूं. यमुना को साफ करना चाहता हूं. दिल्ली में हर घर में 24 घंटे साफ पानी आए, ऐसी व्यवस्था करना चाहता हूं. ये तीन वादे मैंने पिछले चुनाव में किए थे. ये तीनों वादे मैं पूरे नहीं कर पाया. इसका कारण दो-ढाई साल कोरोना रहा. इसके बाद हमें झूठे मामलों में उलझा दिया गया. अब हम सारी चीजों से निपट गए हैं. अब हम शांति के साथ आगे काम कर सकते हैं. अगर जनता हमें फिर मौका देती है तो ये तीन बड़े काम मैं करना चाहता हूं."

13 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी में AAP विधायक नरेश बालियान, MCOCA केस में हुए थे गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

22 करोड़ मोटरसाइकिलें और 8 करोड़ कारें कबाड़ हो जाएंगी... E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का दावा
22 करोड़ मोटरसाइकिलें और 8 करोड़ कारें कबाड़ हो जाएंगी... E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का दावा
दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू, लोगों को उमस वाली गर्मी से मिली राहत
दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू, लोगों को उमस वाली गर्मी से मिली राहत
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
रक्षाबंधन से पहले दिल्ली की बेटियों को रेखा सरकार का तोहफा, हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये
रक्षाबंधन से पहले दिल्ली की बेटियों को रेखा सरकार का तोहफा, हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद जान ले हम सब देख रहे...पाक की मध्यस्थता पर उठे सवाल, यूएस ने लगाई शहबाज शरीफ की क्लास
हम सब देख रहे..पाकिस्तान की मध्यस्थता पर उठे सवाल, अमेरिकी सीनेटर ने लगाई शहबाज शरीफ की क्लास
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
Embed widget