एक्सप्लोरर

'उन्हें लगा गिरफ्तार कर लेंगे तो इस्तीफा देना पड़ेगा लेकिन मैंने...', CM केजरीवाल का BJP पर निशाना

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारे देश को बाबा साहेब अंबेडकर ने एक शानदार संविधान दिया था लेकिन धीरे-धीरे ये जनतंत्र को खत्म करना चाहते हैं.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार के दौरान जनसभा में बीजेपी पर जमकर हमला बोला. महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन की एक रैली के दौरान मंच से सीएम केजरीवाल ने बीजेपी और केंद्र सरकार को घेरा और खरी खोटी सुनाई. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश को तानाशाही की तरफ ले जा रहे हैं. लोगों से अपील करते हुए कहा कि जेल का जवाब वोट से देना है. 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, ''हमारे देश को बाबा साहेब अंबेडकर ने एक शानदार संविधान दिया. जनतंत्र का जनता चुनेगी, वोट करेगी. जिनको जनता चुनेगी वो शासन करेंगे. धीरे-धीरे प्रधानमंत्री जनता के शासन और जनतंत्र को खत्म करना चाहते हैं.''

केजरीवाल का बीजेपी पर हमला

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ''मेरा उदाहरण लीजिए. दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं. 2015 में इनमें से 67 सीट आम आदमी पार्टी को मिली थी और तीन सीट बीजेपी को. 5 साल बाद चुनाव हुए 2020 में 62 सीट आम आदमी पार्टी को और 8 सीट बीजेपी को मिली. तो पीएम मोदी जी ने देखा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी को हरा नहीं सकते तो मोदी जी एक षड्यंत्र रचा और एक फर्जी केस बनाया. उसमें मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया. और फिर मुझे गिरफ्तार कर लिया. अगर हरा नहीं सकते तो गिरफ्तार कर लो.''

सीएम केजरीवाल ने कहा, ''उन्हें लगा कि गिरफ्तार कर लेंगे तो अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देना पड़ेगा लेकिन मैंने तय किया कि सरकार जेल से चलाएंगे. मैंने इस्तीफा नहीं दिया. अगर नरेंद्र मोदी जनतंत्र को जेल में कैद करेंगे तो हम जनतंत्र को जेल से चलाकर दिखाएंगे. 

मुझे गिरफ्तार क्यों किया?- अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, ''मैं बहुत छोटा सा आदमी हूं. हमारी एक छोटी सी पार्टी है. मैं सोच रहा था कि पीएम मोदी ने मुझे गिरफ्तार क्यों किया? मुझे गिरफ्तार किया क्योंकि दिल्ली में मैंने गरीब बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा का इंतजाम किया. मैंने शानदार सरकारी स्कूल बनाए. मोदी जी नहीं चाहते हैं कि गरीब बच्चों के लिए अच्छे स्कूल बनाए जाएं. वो इस काम को रोकना चाहते हैं. 

उन्होंने कहा, ''मान लीजिए मैंने 500 स्कूल बनवाए. मोदी जी आपका बड़प्पन तब था जब आप 5000 स्कूल बनवाते. मुझे इसलिए गिरफ्तार किया क्योंकि मैंने लोगों के मुफ्त इलाज के लिए मोहल्ला क्लीनिक, अस्पताल बनवाए. विडंबना देखिए कि दिल्ली के लोगों के लिए मैंने सारी दवाइयां मुफ्त कर दी लेकिन जब मैं तिहाड़ जेल गया तो मेरी दवाइयां बंद करा दी गई.''

ये भी पढ़ें:

AAP ने बताया BJP की साजिश का हिस्सा, अब स्वाति मालीवाल ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मंजूरी, दिल्ली के छात्रों को होगा लाभ
प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मंजूरी, दिल्ली के छात्रों को होगा लाभ
15 अगस्त पर लाल किले की हाईटेक सुरक्षा, 20 हजार जवान तैनात, 1000 CCTV
15 अगस्त पर लाल किले की हाईटेक सुरक्षा, 20 हजार जवान तैनात, 1000 CCTV
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन AAP के छह विधायक मार्शल आउट
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन AAP के छह विधायक मार्शल आउट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget