एक्सप्लोरर

'दिल्ली में BJP की सरकार बनी तो 10-10 घंटे के पावर कट लगेंगे', अरविंद केजरीवाल का दावा 

Delhi Election 2024: दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एलजी के जरिए BJP ने दिल्ली के काम रोकने की कोशिश की, लेकिन नाकाम हो गई. मुझे काम कराने आते हैं. चाहे लड़कर या इनके पैरों में गिरकर. 

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2024: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार (24 अक्टूबर) को दिल्ली के महरौली विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा की. इस दौरान उन्होंने आप नेताओं के साथ पैदल चलकर स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया. इस दौरान लोगों से संवाद करते हुए केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों ने मुझे जेल भेजकर दिल्लीवालों को खूब परेशान किया. सीवर, पानी और सड़कों के सारे काम रोक दिए. वापस आकर मैंने टॉप स्पीड पर काम शुरु कर दिया है.

उन्होंने दिल्ली वालों को भरोसा दिया कि अब मैं आ गया हूं. आप चिंता मत करना, सड़कें रिपेयर हो रही हैं. सफाई, अस्पतालों में दवाईयां और टेस्ट सब शुरु करवा दिए हैं. हमारी सरकार आने से पहले दिल्ली में आठ-आठ घंटे के पावर कट लगते थे. आज 24 घंटे और मुफ्त बिजली मिल रही है.

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'अगर बीजेपी आ गई तो 10 घंटे तक पावर कट लगने शुरू हो जाएंगे और आपकी बिजली महंगी हो जाएगी. केजरीवाल ने दावा किया कि जिनके भी पानी के बिल ज्यादा   आएं हैं, वो लोग पानी के बिल मत भरना. मैं, सारे बिल माफ करा दूंगा. 10 साल में हमने कई चीजें सुधारी हैं, दिल्ली की जनता के साथ मिलकर अभी बहुत काम करने हैं.'

'बीजेपी सारे काम रोकना चाहती है'

अरविंद केजरीवाल के अनुसार बीजेपी ये सारे काम रोकना चाहती है. इनकी 22 राज्यों में सरकारें हैं. वहां की जनता इनसे मांग करने लगी हैं कि जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली में इतनी सुविधाएं दे सकते हैं तो वो क्यों नहीं दे रहे? बीजेपी की ये सुविधाएं देने की नीयत और काबिलियत नहीं है. बीजेपी अपने 22 राज्यों में सुविधाएं नहीं दे सकी तो वो दिल्ली के काम भी रोकना चाहती है. 

उन्होंने कहा कि बीजेपी एलजी के जरिए दिल्ली के काम रोकने की कोशिश की, लेकिन नाकाम हो गई. मुझे काम कराने आते हैं. चाहे लड़कर या इनके पैरों में गिरकर, लेकिन काम सारे करा लेता हूं. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी जब एलजी के जरिए काम नहीं रोक पाई तो इन्होंने हम सबको जेल में डाल दिया. पिछले दो साल में मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, सत्येंद्र जैन और मुझे जेल में डाल दिया. जब मैं जेल में था तो इन्होंने दिल्ली वालों को बहुत परेशान किया. 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब बीजेपी की साम, दाम, दंड, भेद अपनाकर दिल्ली की सत्ता हथियाने की योजना है. ये दिल्ली में काम नहीं करना चाहते हैं बल्कि ‘आप’ सरकार ने जो काम किए हैं, ये उन्हें रोकना चाहते हैं. अगर बीजेपी दिल्ली में आ गई तो 10 घंटे तक पावर कट लगने शुरू हो जाएंगे. बीजपी आएगी तो बिजली के बिल भरने पड़ेंगे. 

ASI ने जामा मस्जिद से जुड़े मसले पर दिल्ली HC में रखा पक्ष, जानें पूर्व PM ने क्या कहा था?

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कैसी रही अभिजीत दीपके की अगली सुबह? बोले-'आखिरकार आज...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कैसी रही अभिजीत दीपके की अगली सुबह? बोले-'आखिरकार आज...'
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? छिटपुट बारिश के आसार; IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? छिटपुट बारिश के आसार; IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget