एक्सप्लोरर

BJP नेता जितेन्द्र सिंह शंटी ने थामा AAP का दामन, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर बोला हमला, जानें क्या कहा?

Delhi Election 2025: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व बीजेपी (BJP) विधायक जितेंद्र सिंह शंटी का आप (AAP) में शामिल होने का ऐलान किया.

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार (5 दिसंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पूर्व बीजेपी विधायक जितेन्द्र सिंह शंटी का आम आदमी पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया. जितेंद्र सिंह शंटी साल 2013 में बीजेपी से विधायक रह चुके हैं.

उन्होंने प्रख्यात समाजसेवी, पूर्व विधायक पद्मश्री श्री जितेंद्र सिंह शंटी को पट्टा पहनाकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई.  उन्होंने शंटी का आप में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी. 

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शंटी समाजसेवा के कार्यों को लेकर दिल्ली सहित देश और  देश और दुनिया भर में लोकप्रिय हैं. इस काम में वह तीन दशक से जुटे हैं. वह अभी तक वह 70 हजार से ज्यादा डेड बॉडी का अंतिम संस्कार करा चुके हैं. कोरोना काल में जब लोग घर के लोगों के डेड बॉडी लेने से कतराते थे, तब भी वो डेड बॉडीज को एक्सेप्ट कर सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करते थे. 

वह दो बार पार्षद और एक बार रह चुके हैं. अब आप सरकार के साथ करेंगे तो उनकी सेवाओं को 10 गुना बल मिलेगा. इसके अलावा, उन्होंने बीजेपी और केंद्र पर दिल्ली में लॉड एंड आर्डर को लेकर हमला बोला. उन्होंने कहा, "दिल्ली में बुरे हालात हैं. खुलेआम मर्डर को बदमाश अंजाम दे रहे हैं. दिल्ली पर गैंगस्टर्स का कब्जा हो गया है, लेकिन इसकी केंद्र सरकार को परवाह नहीं है."

आप के विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि बीजेपी से पूर्व विधायक रहे और पद्म श्री से सम्मानित जितेन्द्र सिंह शंटी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. कोरोना महामारी के दौरान बड़े पैमाने पर लोगों की सहायता करने की वजह से वह एम्बुलेंस मैन के नाम से भी जाने जाते हैं. 

'परमात्मा ने फिर सेवा का मौका दिया'

वहीं, आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद जितेन्द्र सिंह शंटी ने कहा कि आज सही मायने मैं आज अरविंद केजरीवाल का आभारी हूं. मैं, राजनीति से बहुत दूर जा चुका था. कोविड-19 महामारी के दौरान परमात्मा ने मुझे लोगों की सेवा का मौका दिया. 

कोरोना के दौरान एक दिन जब मुझे लावारिश लाशों का दाह संस्स्कार के दौरान जब तत्कालीन सीएम केजरीवाल का फोन आया और कहा कि मैं भी इस यज्ञ में आहुति देना चाहता हूं. तो मैंने उनसे सोचने का समय मांगा. 

अब मैं अपने परिवार और चाहने वालों के साथ मिलकर फैसला लिया कि एक बार फिर लोगों की सेवा राजनीति में सक्रिय होकर करूंगा. उन्होंने ये भी कहा कि मुझे और केजरीवाल में बड़ी समानता यह है कि दोनों व्यक्ति भगत सिंह के विचारधारा पर चलने वाले हैं.

रामनिवास गोयल ने दिल्ली चुनाव लड़ने से किया इनकार तो भावुक हुए अरविंद केजरीवाल, बोले- 'AAP को उनके...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget