एक्सप्लोरर

AAP सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड पर अरविंद केजरीवाल बोले- 'PM मोदी बुरी तरह...'

Delhi Politics: आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सांसद संजीव अरोड़ा के घर ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है. साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे साथ भगवान हैं तो हमें कोई डर नहीं है.

Delhi Politics: आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की सोमवार को छापेमारी पर सियासत तेज हो गई है. आप संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने ईडी की रेड को राजनीति से प्रेरित बताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सुबह से शाम तक निर्दोष लोगों को जेल में डालने का काम कर रहे हैं. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप नेताओं को खत्म करने के लिए कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच नहीं हो रही है. हमारे साथ भगवान हैं तो हमें कोई डर नहीं है.

आप संयोजक ने कहा कि ईडी ने मुझे गिरफ्तार किया. मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद आज राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा पर रेड कर दी. उन्होंने कहा कि कार्रवाई को देखकर लगता है कि प्रधानमंत्री बुरी तरह से एक पार्टी के पीछे पड़ गए हैं. देश जान चुका है प्रधानमंत्री केवल एक मित्र के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने बीजेपी पर आप नेताओं को गिरफ्तार करवाने का आरोप लगाया.

हमने कोई गलत काम नहीं किया- अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री भाषण कुछ और देते हैं और करते कुछ और हैं. प्रधानमंत्री ने एजेंसियों और संसाधनों को एक पार्टी को खत्म करने में लगा दिया है. हमने कोई गलत काम नहीं किया, इसलिए हमें किसी बात का डर नहीं है. उन्होंने कहा कि लोगों के सामने पीएम मोदी की सच्चाई सामने आ रही है. लोग बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार से परेशान हैं.

ED की रेड पर क्या बोले AAP सांसद संजीव अरोड़ा? 

ईडी की रेड पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा की भी प्रतिक्रिया सामने आई. संजीव अरोड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं. मुझे सर्च ऑपरेशन का कारण मालूम नहीं है. मैं एजेंसियों का पूरा सहयोग करूंगा और हर सवाल का जवाब दूंगा."

बता दें कि राज्यसभा सांसद पर ईडी की कार्रवाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है. राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी पीएम मोदी पर जुबानी हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की बंदर घुड़की से आप डरने वाली नहीं है.

ये भी पढ़ें- हथियार लहराते हुए बनाया वीडियो, फॉलोवर्स बढ़ाने के चक्कर में दिल्ली के तीन युवक पहुंचे जेल

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक ने दवा लेने से किया इनकार, डॉक्टर बोले- लगातार कर रहे निगरानी
Live: सोनम वांगचुक ने अस्पताल में दवा लेने से किया इनकार, डॉक्टर बोले- लगातार कर रहे निगरानी
दिल्ली: 7 साल के बेटे को वारिस बनाने की सनक, मकान मालिक ने किराएदार को दी खौफनाक मौत
दिल्ली: 7 साल के बेटे को वारिस बनाने की सनक, मकान मालिक ने किराएदार को दी खौफनाक मौत
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे 3 छात्र नेताओं की भी बिगड़ी तबीयत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे 3 छात्र नेताओं की भी बिगड़ी तबीयत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget