एक्सप्लोरर

Sanjay Singh: '456 में से सिर्फ...', दिल्ली के CM केजरीवाल की गिरफ्तारी पर संजय सिंह का बड़ा दावा

Sanjay Singh News: लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीतने का दावा करने वाली बीजेपी को लेकर संजय सिंह का कहना है कि उसके खाते में 100 सीटें भी नहीं आएंगी.

Sanjay Singh Latest News: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि गहरी साजिश के तहत अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है. सीएम अरविंद  केजरीवाल ईमानदार थे, हैं और रहेंगे. अरविंद केजरीवाल सीएम थे, हैं और रहेंगे.

आप नेता संजय सिंह जेल से छूटने के बाद सुनीता भाभी से मिलने गया. पहली बार उनके आंख में आंसू दिखे. आप कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं इन आंसुओ का बदला लेना है. 400 का नारा लगाने वालों को लोकसभा चुनाव में 100 सीटें भी नहीं आएंगी. बीजेपी वाले कह रहे थे कि जेल से सरकार नहीं चलने देंगे। मैं, कहना चाहता हूं कि देश का संविधान मोदी जी या किसी वीके सक्सेना नहीं लिखा है.


संजय सिंह के मुताबिक 456 में से सिर्फ चार गवाहों ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम लिया. किन परिस्थितियों में इन गवाहों ने नाम लिया, ये देशवासियों को पता होना चाहिए.

 रेड्डी ने सिर्फ दो बयान में सीएम का नाम लिया

उन्होंने आगे कहा, मगूंटा रेड्डी का बेटा है राघव रेड्डी, सी अरविंद और शरत रेड्डी के 8 बयानों में केजरीवाल का नाम नहीं, सिर्फ दो बयानों के आधार पर जेल में डाल दिया. शरत रेड्डी ने 12 बयान दिए, लेकिन अंतिम दो बयान में केजरीवाल का नाम लिया.

मनी ट्रेल की हो जांच

मनीष सिसोदिया की पत्नी 20 साल से गंभीर रूप पीड़ित हैं. उन्हें जमानत नहीं मिलती, लेकिन शराब घोटाले के किंगपिन को कमर के दर्द के नाम पर जमानत मिल जाती है.
मैं, अपने विधायकों मंत्रियों से मांग करता हूं कि शराब घोटाले की मनी ट्रेल बीजेपी तक जाने की जांच सरकार और LG को करानी चाहिए. उन्होंने कहा कि सबसे भ्रष्ट पार्टी बीजेपी है.

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई 19 महीने जेल में रहे देश के पीएम बने. अरुण जेटली जी 19 महीने जेल में रहे, देश के वित्त मंत्री बने. अमित शाह 3 महीने जेल में रहे गृहमंत्री बने. ये बड़ी लड़ाई है। भ्रष्ट पार्टी बीजेपी का शराब घोटाला साबित हो चुका है.

55 करोड़ का मनी ट्रेल साबित

आप सांसद का दावा है कि 55 करोड़ का मनी ट्रेल बीजेपी के खिलाफ साबित है. महंगाई, बेरोजगारी और लोकप्रिय सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी का बदला बीजेपी वालों से लेना है. आम आदमी पार्टी नेताओं को जिताओगे तो अच्छे स्कूल पाओगे, बीजेपी को जिताओगे तो गांव गांव में शमशान पाओगे. हमारे जेल मंत्री बैठे हैं कैलाश गहलोत जी। INDIA गठबंधन की सरकार बन जाए तो जेल में अच्छे इंतजाम होंगे.

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली पर भी पड़ेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली पर भी पड़ेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget