एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Arrested: CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन, AAP कार्यकर्ताओं की भारी नारेबाजी

Kejriwal ED Questioning: दिल्ली के सीएम केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार को दो घंटे से ज्यादा समय की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया. कार्यकर्ताओं ने इसका कड़ा विरोध जताया.

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के सीएम और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने एक्साइज पॉलिसी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है. अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है. भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर जमा हुए हैं. 

AAP कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. आप कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है. वहीं, दिल्ली में सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है. दिल्ली पुलिस ने ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी है. 

सीएम आवास के बाहर AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का दिल्ली सीएम आवास के बाहर जमावड़ा लगा हुआ है. कार्यकर्ताओं ने केंद्र और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है.

सीएम केजरीवाल के घर के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं. बता दें कि गुरुवार (21 मार्च) को गिरफ्तारी से पहले ईडी की टीम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचकर उनसे करीब 2 घंटे तक पूछताछ की थी. लगातार 9 समन देने के बाद भी जब अरविंद केजरीवाल पेश नहीं हुए तो ईडी की टीम गुरुवार को 10वां समन लेकर उनके घर पहुंची थी. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. 

आतिशी ने गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की

दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने केंद्र और बीजेपी के रवैये को लेकर कड़ी निंदा की है. गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने साफ किया है कि अरविंद केजरीवाल ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे. वो इस्तीफा नहीं देंगे. दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल सीएम थे और अभी हैं और रहेंगे. उन्होंने कहा कि केजरीवाल कोई व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मंजूरी, दिल्ली के छात्रों को होगा लाभ
प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मंजूरी, दिल्ली के छात्रों को होगा लाभ
15 अगस्त पर लाल किले की हाईटेक सुरक्षा, 20 हजार जवान तैनात, 1000 CCTV
15 अगस्त पर लाल किले की हाईटेक सुरक्षा, 20 हजार जवान तैनात, 1000 CCTV
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन AAP के छह विधायक मार्शल आउट
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन AAP के छह विधायक मार्शल आउट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget