एक्सप्लोरर

Corona Vaccination: 100 करोड़ वैक्सीनेशन को लेकर दिल्ली मेट्रो में किए गए अनाउंसमेंट

Corona Vaccination: 100 करोड़ टीकाकरण की उपलब्धि के संदेश को दिल्ली मेट्रो ने अपने पैनल पर दिखाए. साथ ही मेट्रो और मेट्रो स्टेशन पर सार्वजनिक अनाउंसमेंट किए गए.

Corona Vaccination: कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में गुरुवार को भारत के 100 करोड़ खुराक के आंकड़े को पार करने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने अपने सार्वजनिक अनाउंसमेंट के माध्यम से घोषणाएं कीं. साथ ही इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को दर्शाने के लिए ट्रेनों और स्टेशनों में अपने पैनलों पर संदेश प्रदर्शित किए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘देश द्वारा इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को चिह्नित करने के लिए ट्रेनों और स्टेशनों सहित दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में सार्वजनिक संबोधन प्रणालियों के साथ-साथ ऑडियो विजुअल स्क्रीन के माध्यम से कोविड-19 टीके संबंधी उपलब्धि के बारे में जानकारी साझा की जा रही है.’’ उन्होंने बताया कि सार्वजनिक संबोधन प्रणालियों के माध्यम से घोषणाएं कर यात्रियों को इस उपलब्धि के बारे में जानकारी दी गई और ट्रेनों और स्टेशनों में पैनलों पर संदेश भी प्रदर्शित किए गये.

भारत में कोविड-19 टीकों की अब तक दी गई खुराकों की संख्या गुरुवार को 100 करोड़ के पार चली गई और इसी के साथ देश ने कोरोना वायरस के खिलाफ अपने टीकाकरण कार्यक्रम में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक दी गई खुराक की संख्या 100 करोड़ के पार होने पर कहा कि भारत ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने टीकाकरण की इस उपलब्धि को भारतीय विज्ञान, उद्यमों और 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावना की जीत करार दिया.

पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन इतिहास में दर्ज़ हो गया है. भारत ने 100 करोड़ वैक्सीन डोज़ का आंकड़ा पार कर लिया है. 100 साल में आई सबसे बड़ी महामारी का मुकाबला करने के लिए देश के पास अब 100 करोड़ वैक्सीन डोज़ का मज़बूत सुरक्षा कवच है. ये उपलब्धि भारत और भारत के प्रत्येक नागरिक की है. उन्होंने कहा कि आज जब हम देश के हर ज़िले में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज बनाने पर बल दे रहे हैं तो इसमें निजी क्षेत्र की भूमिका भी बहुत अहम है. 

Covid-19 Vaccination: देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार, इस पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?

IAF Aircraft Crash: मध्य प्रदेश के भिंड में वायुसेना का एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली लक्ष्मी योजना: शालीमार बाग कैंप में महिलाओं के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, आवेदन पर किए हस्ताक्षर
दिल्ली लक्ष्मी योजना: शालीमार बाग कैंप में महिलाओं के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता
15 अगस्त से पहले पुलिस के निशाने पर सेकेंड हैंड कार डीलर! जानिए पूरी वजह
15 अगस्त से पहले पुलिस के निशाने पर सेकेंड हैंड कार डीलर! जानिए पूरी वजह
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget