'झुग्गियों की पॉलिसी वो बना रहे जिसने वहां...', AAP नेता अनिल झा का BJP पर हमला
Delhi Assembly Elections: आप नेता अनिल झा ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि 32 सालों का साथ कोई ऐसे नहीं छोड़ता, उसके पीछे बहुत बड़ा द्वंद्व होता है. BJP के लोग एक फ्रेमवर्क से बाहर निकलना नहीं चाहते.

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां रणनीति बनाने में जुटी है. इस बीच हाल ही बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले अनिल झा ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने बीजेपी को कई मुद्दों पर घेरा है. इसके साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल के काम की जमकर तारीफ की है.
आम आदमी पार्टी के नेता अनिल झा ने कहा, ''32 वर्षों का साथ कोई ऐसे नहीं छोड़ देता उसके पीछे बहुत बड़ा द्वंद्व होता है. दिल्ली की परिस्थितियों को देखते हुए हमने बहुत बार कहा था कि आप दलितों को पिछड़ों को और पूर्वांचल के लोगों की गोलबंदी करके चलें, उनके मुद्दे उठाएं. दिल्ली की डेमोग्राफी बदल रही है, उसे बीजेपी समझने के लिए तैयार नहीं थी.''
'झुग्गियों की पॉलिसी वो बना रहे जिसने वहां कभी पैर नहीं रखे'
उन्होंने बीजेपी को घेरते हुए कहा, ''बेसिक इश्यू हैं. खासकर स्लम बस्तियों, अनऑथराइज्ड कॉलोनी के डेवलपमेंट का. उस पर कोई काम करने के लिए तैयार नहीं है. आपके पास कोई विजन नहीं है. अनऑथराइज्ड कॉलोनी में वो पॉलिसी बना रहे हैं, जो वहां रहते नहीं है, उनके बारे में जानते नहीं है. झुग्गियों की पॉलिसी वह बना रहे हैं, जिन्होंने जीवन में कभी झुग्गियों में पैर नहीं रखा होगा.''
फ्रेमवर्क से बीजेपी के लोग निकलने नहीं चाहते- अनिल झा
अनिल झा ने सवाल उठाते हुए कहा, ''आप उनके जीवन के बारे में जान कैसे रहे हैं. एक फ्रेमवर्क बन गया है, उस फ्रेमवर्क से बाहर बीजेपी के लोग निकलने नहीं चाहते हैं. यमुना दिल्ली में मैली हो गई. हरियाणा में भी तो यमुना है. दिल्ली से निकलने के बाद उत्तर प्रदेश में भी यमुना है. मैली तो उधर भी हुई है. ये सवाल कोई नहीं करता है.''
बीजेपी में कोई किसी की सुनने को तैयार नहीं- अनिल झा
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ''बीजेपी शक्तिशाली पार्टी है. उनके पास रिसोर्सेस हैं. धन-बल है लेकिन उनके पास समझदार कार्यकर्ताओं की कमी है. बीजेपी में जिला अध्यक्ष उसे बनाया जाएगा जो बकलोल हो. प्रदेश अध्यक्ष उसे बनाया जाएगा जो कुछ करने लायक ना हो. राष्ट्रीय अध्यक्ष उसे बनाया जाएगा जो सिर्फ साइन कर दे. कोई किसी की सुनने को तैयार नहीं है.''
केजरीवाल चुंबकीय व्यक्तित्व हैं- अनिल झा
आप नेता ने केजरीवाल की तारीफ करते हुए कहा, ''दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी एक चुंबकीय व्यक्तित्व हैं. उनको देखकर के लोग वोट कर रहे हैं. मैं आ गया हूं तो आप सोचेंगे मेरे साथ बहुत बड़ी क्रांति है तो मैं इस गलतफहमी में नहीं रहता हूं. यहां पर आम आदमी पार्टी को वोट पड़ता है. हम उनके विज़न में सहयोग करके उनको आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे.''
60 से ज्यादा सीटें जीतेगी आप- अनिल झा
अनिल झा ने आगे कहा, ''आम आदमी पार्टी बीजेपी को हराएगी और 60 से ज्यादा सीटें जीतेगी. केजरीवाल जी का धन्यवाद है कि दिल्ली को इस स्थिति पर लेकर आए हैं. इतनी शक्तिशाली पार्टी से वह अपने काम की बदौलत लड़ रहे हैं और जीतेंगे. वह मुख्यमंत्री बनेंगे और भारी बहुमत से बनेंगे.''
चुनाव लड़ने के सवाल पर क्या बोले अनिल झा?
चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, ''देखिए आप मेरी ज्वाइनिंग को इतने हल्के में नहीं लीजिए. अरविंद केजरीवाल अपने आप में एक संस्था और आंदोलन हैं. मैं मनुष्य हूं, राजनीतिक कार्यकर्ता हूं. चुनाव लड़ने का मन में तो रहता है लेकिन उसमें बुरा क्या है? उन्होंने अगर मुझे इस योग्य समझा कि आप लड़िए तो मैंने स्वीकार किया. कोई और भी काम देते तो मैं करता. बीजेपी में इतने सालों तक रहा हूं. कई बार पदाधिकारी नहीं बनाया लेकिन मैं लगा रहता था.''
जब उनसे पूछा गया कि अरविंद केजरीवाल को लेकर भी आपने कुछ कविताएं लिखी और तंज भी आपने कसा. भ्रष्टाचार वाली पार्टी बता रहे थे और आपने वही पार्टी ज्वाइन कर ली? इस पर अनिल झा ने कहा, ''मैं भ्रष्टाचार की बात नहीं करता. मैं एक बात कह रहा हूं एक समय आता है. अब आप पूछेंगे ए आर रहमान का 29 साल बाद तलाक क्यों हो गया?
ये भी पढ़ें:






















