एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Arrested: अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली के CM केजरीवाल की प्रतिक्रिया, कहा, 'उसके सामने कोई...'

Amritpal Singh Arrest: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अमृतपाल सिंह के करीबियों के खिलाफ पिछले एक महीने से लगातार कार्रवाई हो रही थी. अमृतपाल सिंह के अड्डों पर छापेमारी की हुई.

CM Arvind Kejriwal On Amritpal Singh Arrest: पंजाब (Punjab) में खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे (Waris Punjab De) प्रमुख अमृतपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस पर आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है. केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में अमन-चैन और सुरक्षा के लिए वह वचनबद्ध हैं और इसके लिए कठोर निर्णय लेने के लिए भी तैयार हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने खालिस्तानी अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों को कड़ा संदेश दिया है.

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि अमृतपाल के करीबियों के खिलाफ पिछले एक महीने से लगातार कार्रवाई हो रही थी. अमृतपाल के अड्डों पर छापेमारी की हुई. इसके बाद उसके सामने कोई विकल्प नहीं बचा और विवश होकर उसे गिरफ्तारी देनी पड़ी. उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान ने इस मिशन को बड़ी परिपक्वता और साहस के साथ पूरा किया है. पूरे मिशन में बिना किसी रक्तपात और गोली चलाए पंजाब पुलिस ने यह कामयाबी हासिल की है. उन्होंने पूरे मिशन के दौरान शांति बनाए रखने और पंजाब सरकार का साथ देने के लिए वहां की जनता का धन्यवाद किया है.

संजय सिंह ने अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर क्या कहा?

वहीं, आप के राज्यसभा सासंद संजय सिंह ने कहा, "अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी ने यह साबित कर दिया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार कानून व्यवस्था के मामले में कोई भी समझौता नहीं करेगी. पंजाब की जनता की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है. पंजाब के लोगों को अमन-चैन, शांति और सुख प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है. आज यह बात साबित हो गई कि सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार जरूरत पड़ने पर सख्त से सख्त कदम उठा सकती है. पिछले एक महीने से लगातार अमृतपाल के करीबियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही थी. अमृतपाल के अड्डों पर छापेमारी की हुई. इसके बाद अमृतपाल के सामने कोई विकल्प नहीं बचा और विवश होकर उसको अपनी गिरफ्तारी देनी पड़ी और पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया."

ये भी पढ़ें- Delhi: अब ट्रेनों की तरह बस में भी होगा सीट रिजर्व, स्पेशल App की मदद से दिल्ली में सफर होगा आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget