एक्सप्लोरर

Delhi: राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर अलका लांबा बोलीं- 'यह आग का दरिया है और...'

Bharat Jodo Nyay Yatra: अलका लांबा ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस की महिला मोर्चा की अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया. इसके साथ ही उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं में न्याय यात्रा को लेकर जोश भरा.

Delhi News: कांग्रेस लोकसभा चुनाव से पहले भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की तर्ज पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) शुरू करने जा रही है. इस यात्रा की अगुवाई कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) करेंगे. यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होने वाली है. इसे देखते हुए कांग्रेस की महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष अलका लांबा (Alka Lamba) ने राजधानी दिल्ली में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उनसे इस यात्रा को सफल बनाने की अपील की. 

पीटीआई के मुताबिक, अलका लांबा ने कहा, ''संदेश साफ है. लड़ाई कठिन है. यह लड़ाई आग का दरिया है और हमें पार कर निकलना है. इस आग की दरिया की शुरुआत राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा के तहत दक्षिण से उत्तर तक की यात्रा में की थी. दूसरी यात्रा भारत जोड़ो न्याय यात्रा है जो कि 14 जनवरी को मणिपुर से मुंबई तक होगी जो कि 6700 किलोमीटर का सफर होगा. य़ह यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी. हमारा लक्ष्य यह है कि भारत जोड़ो यात्रा की तरह ही अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा को कामयाबी दिलाएं. इससे उम्मीदें जुड़ी हुई हैं.''

अन्याय का सामना कर रही महिलाओं के लिए चुनाव जीतना जरूरी- लांबा
उधर, अलका लांबा ने बुधवार को महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया. इस दौरान पीसीसी चीफ अरविंदर सिंह लवली और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एन.डिसूजा भी मौजूद थीं. इस कार्यक्रम के दौरान ही लांबा ने लोकसभा चुनाव का भी जिक्र किया और महिला कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा, ''2024 का चुनाव हमारे सामने है. यह चुनाव हमें उन सभी बहनों के लिए जीतना है जो कि पिछले 10 वर्षों से लगातार अन्याय का सामना कर रही हैं.'' भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर 2022 को शुरू हुई थी और 30 जनवरी 2023 को समाप्त हुई थी. करीब 150 दिन की यात्रा में 4,080 किलोमीटर के दायरे को कवर किया गया था.

ये भी पढ़ें- Delhi: सर्दी ने बढ़ाई दिल्ली में बिजली की खपत, पावर डिमांड में तेजी, अब तक सबसे हाई प्वाइंट पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget