एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली एम्स में अब कांच की बोतल में मिलेगा पानी, सेंट्रल कैफेटिरया में होगा बॉटलिंग का काम

Single Use Plastic: दिल्ली स्थित एम्स में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने की दिशा में बड़ा फैसला किया गया है. अब अस्पताल के अंदर ही कांच की बोतल को दोबारा इस्तेमाल लायक बनाया जाएगा.

Delhi News: केंद्र सरकार ने प्लास्टिक (Plastic) के इस्तेमाल में कटौती के निर्देश दिए हैं. इसी को देखते हुए अब अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने अपने परिसर में बॉटलिंग फैसिलिटी (Bottling Facility) स्थापित करने का फैसला किया है. इसका मतलब यह है कि कांच की बॉटल को फिर से इस्तेमाल लायक बनाया जाएगा. इन बोतलों से अस्पताल की बैठकों, कॉन्फ्रेंस और अन्य कार्यक्रमों में स्वच्छ पानी (Clean Water) की आपूर्ति की जाएगी. एम्स के निदेशक डॉ. एम. श्रीनिवास ने कहा कि संस्थान सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) के इस्तेमाल से तत्काल दूरी बरतरने की जरूरत को समझता है लिहाजा हम पर्यावरण अनुकूल विकल्प देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

अस्पताल के सेंट्रल कैफेटिरया में बॉटलिंग का काम होगा. शुरुआती महीने में कम से कम 15,000 बोतलों को प्रोसेस किया जाएगा. डॉ. श्रीनिवास ने कहा कि एफएसएसएआई के रजिस्ट्रेशन समेत अन्य कानूनी अनिवार्यताओं को पालन कर इस व्यवस्था की शुरुआत की जाएगी. कैफेटेरिया प्रबंधन समिति के प्रभारी प्रोफेसर सुविधा के परिचालन पहलुओं की देखरेख करेंगे, जबकि इंजीनियरिंग विभाग इसके संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पानी, बिजली, जल निकासी और एयर कंडीशनिंग की व्यवस्था करेगा.

हम मजबूत भविष्य में दे रहे योगदान- श्रीनिवास
डॉ. श्रीनिवास ने कहा कि फीडबैक और मांग के आधार पर मरीजों और उनके अटेंडेंट को भी पानी की आपूर्ति आगे की जा सकती है. श्रीनिवास ने  कहा, ''डिस्पोजेबल प्लास्टिक की बोतलों के इस्तेमाल को कम करके और रियूज होने वाले ग्लास कंटेनरों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराकर, हम न केवल पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझ रहे हैं बल्कि एक स्वस्थ और अधिक मजबूत भविष्य में भी योगदान दे रहे हैं.'' उधर, एम्स की मीडिया सेल के प्रभारी प्रोफेसर डॉ. रीमा दादा ने कहा, “यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति एम्स की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और प्लास्टिक कचरे को कम करने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप भी है.''

ये भी पढ़ें-  ED छापेमारी पर गोपाल राय का बयान- 'राजस्थान चुनाव हार तय देख बौखलाई बीजेपी, चुनाव जीतने के लिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?
दिल्ली: कैब ड्राइवर की हत्या पर परिवार का धरना, मांगा इंसाफ
दिल्ली: कैब ड्राइवर की हत्या पर परिवार का धरना, मांगा इंसाफ
सेंट स्टीफंस कॉलेज में शॉर्ट्स बैन, विरोध में उतरे छात्र
सेंट स्टीफंस कॉलेज में शॉर्ट्स बैन, विरोध में उतरे छात्र
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget