एक्सप्लोरर

AIIMS Delhi: सर्जिकल इलाज के लिए एम्स आने वाले मरीजो को बड़ी राहत, 3D तकनीकी से अब डॉक्टर खुद बनाएंगे इम्प्लांट

Delhi AIIMS News: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अलग-अलग राज्यों से सर्जिकल इलाज के लिए एम्स आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलने वाली है. एम्स के डॉक्टर 3D तकनीकी से खुद इम्प्लांट बनाएंगे.

Delhi News: दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) चिकित्सा जगत में देश का अग्रणी अस्पताल है. यह भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में बेहतरीन चिकित्सा व्यवस्था के लिए प्रसिद्ध है. यही वजह है कि यहां देश के कोने-कोने से लेकर विदेशों से भी मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं. एम्स प्रशासन भी लगातार मरीजों को बेहतर चिकित्सा और सुविधा उपलब्ध करावने के दिशा में प्रयासरत हो कर खुद को उन्नत करता रहता है.

इसी कड़ी में अब एम्स प्रशासन ने दुर्घटना और अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त हुए मरीजों के अंगों को पूर्व की भांति सक्षम बनाने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए मरीजों के लिए इम्प्लांट्स बनाने की दिशा में कार्य की शुरुआत की है. इससे दिल्ली ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी सर्जिकल इलाज के लिए एम्स आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिल जाएगी.

मेडिकल इम्प्लांट्स का होता है अहम योगदान

दुर्घटना या किसी अन्य कारण से क्षतिग्रस्त अंगों को पहले की तरह काम करने के लिए सक्षम बनाने में मेडिकल इम्प्लांट्स का अहम योगदान होता है, लेकिन जब ये इम्प्लांट्स (घुटना, कूल्हा, रीढ़ की हड्डी और जबड़ा आदि) मरीज की जरूरत के अनुसार फिट नहीं हो पाते या समय पर तैयार नहीं हो पाते हैं तो मरीजों के इलाज में अनावश्यक देरी होती है. ऐसी ही तमाम समस्याओं के समाधान के लिए दिल्ली एम्स ने अपने फैकल्टी डॉक्टरों को 3D (थ्री डायमेंशनल) तकनीक से इम्प्लांट्स निर्माण में कुशल बनाने की प्रक्रिया की शुरुआत की है.

प्रोफेसर-डॉक्टरों को दी जा रही ऑनलाइन ट्रेनिंग

ट्रॉमा सर्जरी और क्रिटिकल केयर डिवीजन की प्रोफेसर डॉ. सुषमा सागर ने बताया कि 3D तकनीक के प्रशिक्षण के लिए एम्स ने जय प्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर की चौथी मंजिल पर सर्जिकल इनोवेशन लेबोरेटरी बनाई है. इस अत्याधुनिक लैब में ट्रॉमा सेंटर सर्जरी विभाग, आर्थोपेडिक विभाग और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉक्टरों को 3D मॉडलिंग, प्रिंटिंग तकनीक और इम्प्लांट्स डिजाइन में सहायक सॉफ्टवेयर से इम्प्लांट्स बनाने की ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जा रही है. इससे वह इम्प्लांट प्रत्यारोपित करने से पहले मरीज की वास्तविक जरूरत के मुताबिक डिजाइनिंग भी कर सकेंगे. इस ट्रेनिंग में जल्द ही न्यूरो सर्जरी विभाग को भी शामिल किया जाएगा.

इम्प्लांट की डिजाइनिंग के लिए तकनीकी प्रशिक्षण

सुषमा सागर ने बताया कि प्रोफेसर डॉक्टरों को मरीज के CT स्कैन की रिपोर्ट को सीधे लैब के कंप्यूटर तक पहुंचाने से लेकर मरीज की जरूरत के मुताबिक इम्प्लांट की डिजाइनिंग करने और फाइबर से इम्प्लांट बनाने का तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इससे वह लैब में 3D प्रिंटर और फाइबर के माध्यम से इम्प्लांट्स बनाने में सक्षम हो सकेंगे. साथ ही वे अपने जूनियर डॉक्टरों को भी 3D इम्प्लांट बनाने की प्रक्रिया से जानकर बना सकेंगे. 

फिटिंग के मुताबिक आसानी से बनवा सकेंगे इम्प्लांट

डॉ सागर के मुताबिक 3D तकनीक का सबसे बड़ा लाभ ये होगा कि तमाम पेशेंट स्पेसिफिक इम्प्लांट्स को सर्जन स्पेसिफिक इम्प्लांट्स के तौर पर विकसित किया जा सकेगा. इससे डॉक्टरों की कार्य क्षमता में इजाफा होगा और वह इम्प्लांट बनाने वाली कंपनी के इंजीनियर से मरीज की जरुरत और फिटिंग के मुताबिक आसानी से इम्प्लांट बनवा सकेंगे.

ये भी पढ़ें- Delhi AIIMS डायबिटीज रोगियों को Free में देगा इंसुलिन की शीशियां, जानें कहां से, कैसे उठाएं इसका लाभ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OBC आरक्षण नियमों में सरकार के काम से हाईकोर्ट नाराज, दिल्ली सरकार को लगाई फटकार
OBC आरक्षण नियमों में सरकार के काम से हाईकोर्ट नाराज, दिल्ली सरकार को लगाई फटकार
दिल्ली: रणहौला में पत्नी पर शक के चलते पति ने की हत्या, फिर खुद भी खाया जहर, 2 साल की मासूम अनाथ
दिल्ली: रणहौला में पत्नी पर शक के चलते पति ने की हत्या, फिर खुद भी खाया जहर, 2 साल की मासूम अनाथ
यूपी में BJP का ये फैसला अरविंद केजरीवाल को नहीं आया रास, वीडियो शेयर कर पूछा- शर्म आती है आपको?
यूपी में BJP का ये फैसला अरविंद केजरीवाल को नहीं आया रास, वीडियो शेयर कर पूछा- शर्म आती है आपको?
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget