एक्सप्लोरर

आदर्श नगर में पार्किंग विवाद में 2 लोगों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, गाली-गलौच सुन खो दिया था आपा

Delhi Crime News: पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार नंद किशोर पर पहले से ही हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और चोरी के चार मामले दर्ज हैं, जो PS सब्जी मंडी में रजिस्टर्ड हैं.

Adarsh Nagar Parking Dispute: उत्तर-पश्चिम जिले के आदर्श नगर इलाके में हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने सुलझा ली है. पुलिस ने एक 65 वर्षीय आरोपी नंद किशोर उर्फ थूरिया को गिरफ्तार किया है, जो पूर्व में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और चोरी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रह चुका है. आरोपी का आपराधिक इतिहास 42 वर्षों का बताया जा रहा है.

क्या है पूरा मामला ?

21 अप्रैल की रात करीब 10:50 बजे अबिद नामक युवक दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को लेकर BJRM अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने तत्काल हरकत में आते हुए मामले की जांच शुरू की और 22 अप्रैल को अबिद के बयान पर धारा 103 BNS के तहत केस दर्ज किया गया.

पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपी को

स्पेशल स्टाफ की टीम ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले और एक वृद्ध व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. तकनीकी सर्विलांस और सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने 14 दिनों की निगरानी के बाद आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया. आरोपी की पहचान नंद किशोर उर्फ थूरिया के रूप में हुई, जो मूलतः राजस्थान के सीकर जिले का रहने वाला है और दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में रहा करता था.

क्या था हत्या का कारण ?

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पार्किंग के दौरान एक कार उसके शरीर से टकरा गई थी. इस पर हुई बहस ने जल्दी ही गाली-गलौज का रूप ले लिया. अपमानित महसूस करने पर नंद किशोर ने आपा खो दिया और हमला कर दोनों व्यक्तियों की हत्या कर दी, जबकि एक अन्य व्यक्ति को घायल कर दिया.

आपराधिक इतिहास भी आया सामने

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार नंद किशोर पर पहले से ही हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और चोरी के चार मामले दर्ज हैं, जो PS सब्जी मंडी में रजिस्टर्ड हैं. पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई हथियार या अन्य वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन आरोपी की संलिप्तता अन्य मामलों में भी हो सकती है, जिसकी जांच की जा रही है.

स्पेशल स्टाफ की टीम, जिसमें इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह व ACP रंजीत ढाका के नेतृत्व में कई पुलिसकर्मी शामिल थे, ने सतर्कता और तकनीकी जांच के आधार पर इस जघन्य अपराध का खुलासा किया है. पुलिस अब आरोपी से जुड़े अन्य पुराने मामलों को खंगाल रही है और उम्मीद की जा रही है कि इससे और भी बड़ी आपराधिक कड़ियाँ सामने आ सकती हैं.

से भी पढ़ें: हुलिया बदलकर महाराष्ट्र में छिपा था सर्राफा व्यापारी का हत्यारोपी, दिल्ली पुलिस ने पुणे से किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
दिल्ली के किसान घाट पर पहुंचे किसानों को RAF ने हिरासत में लिया, अमेरिका-भारत ट्रेड डील का कर रहे विरोध
दिल्ली के किसान घाट पर पहुंचे किसानों को RAF ने हिरासत में लिया, अमेरिका-भारत ट्रेड डील का कर रहे विरोध
UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा
UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget