एक्सप्लोरर

हुलिया बदलकर महाराष्ट्र में छिपा था सर्राफा व्यापारी का हत्यारोपी, दिल्ली पुलिस ने पुणे से किया गिरफ्तार

Delhi Trader Murder Case: दिल्ली के करोल बाग में सर्राफा व्यापारी प्रताप जाधव की दिनदहाड़े हत्या और लूट के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी फारुख को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया गया है.

Karol Bagh Trader Murder Case: दिल्ली के करोल बाग की तंग गलियों में हुई उस खौफनाक हत्या को भले ही नौ महीने बीत चुके हों, लेकिन दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिखा दिया कि कानून के हाथ लंबे होते हैं. दिल्ली के करोल बाग में सर्राफा व्यापारी प्रताप जाधव की दिनदहाड़े हत्या और लूट के मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी फारुख आखिरकार महाराष्ट्र के पुणे से दबोच लिया गया.

फारुख, कर्नाटक के विजयपुर जिले के टिकोटा गांव का रहने वाला है. घटना के बाद उसने अपनी पहचान, ठिकाना और जिंदगी सब कुछ बदल डाला. कभी बढ़ई का काम करने वाला फारुख पुणे में ट्रांसपोर्ट कंपनी में लोडर बनकर खुद को छिपाए बैठा था. 

26 जुलाई 2023 की दोपहर करोल बाग के बिरमपुरा इलाके में अफरातफरी मच गई थी. गली नंबर 20 से एक खून से लथपथ शव बरामद हुआ था. जो इलाके के एक प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारी थे. उन पर चाकू से एक के बाद एक कई वार किए गए थे. वारदात को अंजाम देकर हमलावर नकद और सोना लूटने की कोशिश में थे, लेकिन प्रताप ने डटकर मुकाबला किया. प्रतिरोध ही उनकी मौत का कारण बना.

जांच में सामने आया कि ये महज लूट नहीं थी, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी. आरोपी सुदीप, महबूब, अरुण, गणेश और फारुख ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था. चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन फारुख गिरफ्त से बाहर था. दिल्ली पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था.

क्राइम ब्रांच की टीम ने फारुख की तलाश में सोशल मीडिया से लेकर टेक्निकल सर्विलांस तक हर हथियार आजमाया. हेड कांस्टेबल सुधीर और कांस्टेबल नवीन की पैनी नजर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट से फारुख की संभावित लोकेशन की पुष्टि की. आखिरकार पुणे में एक गुप्त ऑपरेशन के तहत SI सम्राट खटियान, इंस्पेक्टर विवेक मालिक और उनकी टीम ने फारुख को घेरकर गिरफ्तार कर लिया. पकड़े जाने के बाद फारुख ने अपने गुनाह कबूल कर लिए. उसने बताया कि वारदात के बाद वह कर्नाटक से भागकर महाराष्ट्र आया और पहचान छिपाकर मजदूरी करने लगा.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget