एक्सप्लोरर

Delhi News: AAP ने परिसीमन पर उठाए सवाल, कहा- कुछ वार्डों की आबादी 35 हजार से कम और कुछ की 93 हजार से अधिक, यह कैसे हो सकता है

Delhi Politics: परिसीमन आयोग गए आप के प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि कुछ वार्डों की आबादी 35 हजार तो कुछ की 93 हजार से अधिक है.उसका कहना था कि परिसीमन की प्रक्रिया राजनीति से प्रेरित है.

Delhi: आम आदमी पार्टी (AAM AADMI PARTY) ने दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) के वार्डों के परिसीमन (Dilimitation) पर अपने सुझाव और आपत्तियां गुरुवार को परिसीमन आयोग को सौंप दीं. आप ने वार्डों के बंटवारे को अतार्किक होने का आरोप लगाया है. परिसीमन आयोग गए आप के प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि कुछ वार्डों की आबादी 35 हजार तो कुछ की 93 हजार से अधिक है.उसका कहना था कि परिसीमन की प्रक्रिया राजनीति से प्रेरित है. आप ने दिल्ली नगर निगम के चुनाव जल्द से ज्लद कराने की मांग की है.परिसीमन आयोग से मिलने गए आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज,एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक और चेयरमैन आदिल अहमद खान शामिल थे.

परिसीमन पर आप ने क्या आपत्तियां जताई हैं

राज्य चुनाव आयोग ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के विधायक को स्थानीय पदाधिकारियों के साथ परिसीमन मसौदा रिपोर्ट पर चर्चा करने और अपने सुझाव और आपत्तियों देने के लिए कहा है. सुझाव और आपत्तियां देने की अंतिम तारीख तीन अक्तूबर हैं.आम आदमी पार्टी के विधायकों ने दिल्ली में वार्डों के परिसीमन पर अपने प्रारंभिक सुझाव और आपत्तियां परिसीमन आयोग को सौंप दिए हैं. दुर्गेश पाठक ने बताया कि हमने राज्य चुनाव आयोग से मांग की है कि नगर निगम के चुनाव जल्द से जल्द कराए जाएं. उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग एमसीडी पर बीजेपी के भ्रष्ट शासन से मुक्ति चाहते हैं.

नए परिसीमन में दिल्ली नगर निगम के वार्डों की संख्या 272 से घटाकर 250 कर दी गई है.आप ने कहा है कि समिति को 22 वार्डों को कम करने की जरूरत थी. इसका एकमात्र सही तरीका उन विधानसभा क्षेत्रों की पहचान करना था,जिनमें चार से लेकर सात वार्ड थे. उस विधानसभा क्षेत्र के शेष वार्डों में वहां की आबादी को समान रूप से वितरित करके उनमें से प्रत्येक में एक वार्ड कम करना था.

वार्डों में जनसंख्या का असमान बंटवारा

आप ने आरोप लगाया है कि विधानसभा क्षेत्रों में वार्डों की संख्या बदले बिना अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों के अधिकांश वार्डों को डिस्टर्ब किया गया है. उसका कहना है कि यह प्रक्रिया स्पष्ट रूप से राजनीति से प्रेरित लग रही है.उसका कहना है कि मनमाने ढंग से वार्डों की सीमाएं बदली गई हैं.इससे अब कुछ वार्डों की आबादी 35 हजार से कम है, जबकि कुछ वार्डों में यह 93 हजार से अधिक है. इसलिए यह प्रक्रिया तर्कहीन है. 

आप का कहना है कि राज्य चुनाव आयोग ने 2011 की जनगणना के आंकड़ों को परिसीमन के लिए बेंचमार्क माना है.इसके मुताबिक दिल्ली की आबादी एक करोड़ 64 लाख 18 हजार 663 है. इस आधार पर दिल्ली के 250 वार्डों की औसत जनसंख्या 65 हजार 674 होनी चाहिए थी. लेकिन परिसीमन के ड्राफ्ट ने असमानता की स्थिति पैदा कर दी है. 

ये भी पढ़ें

Delhi News: हाई कोर्ट ने दिल्ली में तंबाकू उत्पादों की बिक्री से हटाया बैन, कहा- ऐसा कोई कानून नहीं

Delhi News: दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी, 2 अक्टूबर से 26 नए रूट पर दौड़ेंगी 151 बसें, जानें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 2.9 थी तीव्रता
दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 2.9 थी तीव्रता
दिल्ली-NCR में गर्मी से मिलेगी राहत, पूरे हफ्ते सुहाना रहेगा मौसम
दिल्ली-NCR में गर्मी से मिलेगी राहत, पूरे हफ्ते सुहाना रहेगा मौसम
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पेपर लीक से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट ने बदला जज
पेपर लीक से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट ने बदला जज

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget