एक्सप्लोरर

AAP सांसद संजय सिंह का सवाल, 'शाहजहां ने जो ताजमहल बनवाया, मिलकर तोड़ते...'

Delhi Name Plate Row: आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी मुगलों के शासन की बात करती है लेकिन अंग्रेजों के शासन की बात क्यों नहीं करती है. उसे इस पर भी बात करनी चाहिए.

Delhi News: BJP के सांसदों द्वारा नेम प्लेट पर तुगलक लेन की जगह स्वामी विवेकानंद मार्ग लिखने पर आप सांसद संजय सिंह की प्रतिक्रिया आई है. संजय सिंह ने कहा कि ये अपनी देशभक्ति का प्रदर्शन करना चाहते हैं तो मैं दो सवाल करना चाहता हूं, पहली बात ये कि जो मुग़ल क्रूर शासक थे उनके नाम के सारे नेम प्लेट बदलना चाहते हैं तो कोई बात नहीं, बदल दीजिए.  लेकिन मुग़ल शासक शाहजहां ने जो ताजमहल बनाया उसको दिखाने के लिए पीएण नरेंद्र मोदी ओबामा को, ट्रंप को और ट्रूडो जैसे लोगों को भेजते हैं.

संजय सिंह ने कहा, ''ताजमहल भी चलकर तोड़ देते हैं. फिर जो लाल क़िला है इसे भी शाहजहां ने बनाया है जो मुग़ल शासक था. प्रधानमंत्री जी वहां से हर साल भाषण देते हैं. उसको भी तोड़ना चाहिए. चलते है फावड़ा लेकर. उसको तोड़ देते हैं. मुझे लगता है कि मुग़ल जितने क्रूर शासक हैं उन पर चर्चा होनी चाहिए अगर आपको यह सब काम करना है तो करिए."

अंग्रेजों पर क्यों कुछ नहीं कहते - संजय सिंह

उन्होंने आगे कहा, ''हमारा देश कई सालों तक अंग्रेजों का ग़ुलाम रहा. अंग्रेजों जिनसे आज़ादी के लिए हमारे क्रांतिकारी लड़े और अपनी जान तक दे दी.  अगर हिम्मत है तो BJP वालों से मैं कहूंगा कि जो सामने लेडी हार्डिंग अस्पताल बना हुआ है. वह किसके नाम पर है? वह लॉर्ड हार्डिंग जो वायसराय था, इस देश का उसकी पत्नी के नाम पर बना है. उसे भी हटा दीजिए.''

आप सांसद ने कहा, ''ये लोग अंग्रेजों के शासन काल की क्यों बात नहीं करते . क्योंकि जब अंग्रेजों के शासन काल की बात करेंगे तो आपको RSS की ग़द्दारी की बात भी करनी पड़ेगी, तब आपको बताना होगा कि RSS के लोगों ने BJP के पुरखों ने हमारे देश के क्रांतिकारियों के साथ ग़द्दारी करने का काम किया. इनका इतिहास रहा है इन्होंने भारत के तिरंगे झंडे को भी अशुभ कहा है. ''

संभल के सीओ को लेकर कह दी यह बात

संभल के CO अनुज चौधरी के बयान पर संजय सिंह ने कहा, ''वह लफंटर टाइप का CO है. रोज आप उसका बयान लेकर उसे हाइलाइट करते हैं. यह सब लोग गुलाम हैं. कल को सरकार बदलेगी तो दूसरी भाषा बोलने लगेंगे. किस मुसलमान ने कहा कि होली के दिन हम डिस्टर्ब करेंगे. उनके मौलाना तो कह रहे हैं कि जो जुमे की नमाज़ है तो आप घर पर करें.  बाहर हिंदू भाइयों के त्योहार को डिस्टर्ब न करिए. लेकिन ये महाबली CO, जिसे आप दिखाते रहते हो इससे आप लोगों को बचना चाहिए.''

ये भी पढ़ें- दिल्ली के LG ने मेधा पाटकर की याचिका का किया विरोध, साकेत कोर्ट ने फैसला रख लिया सुरक्षित

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अभी और बढ़ेगी गर्मी और उमस, पारा नॉर्मल से ज्यादा, बारिश पर भी IMD का आया अपडेट
दिल्ली में अभी और बढ़ेगी गर्मी और उमस, पारा नॉर्मल से ज्यादा, बारिश पर भी IMD का आया अपडेट
अंकित शर्मा हत्याकांड: भाई अंकुर का दर्द, बोले- भाई ड्यूटी पर था, अब फांसी और शहीद का दर्जा चाहिए
अंकित शर्मा हत्याकांड: भाई अंकुर का दर्द, बोले- भाई ड्यूटी पर था, अब फांसी और शहीद का दर्जा चाहिए
E20 पर घमासान के बीच अरविंद केजरीवाल ने AAP कार्यकर्ताओं की लगाई ड्यूटी, करना होगा ये काम
E20 पर घमासान के बीच अरविंद केजरीवाल ने AAP कार्यकर्ताओं की लगाई ड्यूटी, करना होगा ये काम
लाल किला एक महीने के लिए बंद! नहीं मिलेगी एंट्री, प्लान बनाने से पहले जान लें क्या है नया नियम
लाल किला एक महीने के लिए बंद! नहीं मिलेगी एंट्री, प्लान बनाने से पहले जान लें क्या है नया नियम

वीडियोज

Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget